---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

India vs China: चीन के दिन गए, अब भारत का बजेगा विश्व इकॉनमी में डंका, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

India vs China: भारत की इकॉनमी लगातार मजबूत हो रही है। वहीं चीन लगातार पीछे हो रहा है। आंकड़े भारत की तरफ झुक रहे हैं।

---विज्ञापन---

India vs China: विश्व में इस समय भारत एक साथ कई मौर्चों पर आगे चल रहा है। अपनी पॉलिसी के जरिए भारत ने अपनी ताकत विश्व को दिखाई है। अब इस ताकत का लोहा विश्व के लगभग सभी संगठन मान रहे हैँ। कुछ दिन पहले IMF ने भारत की GDP की दर को 6.1 फीसदी से 6.3 फीसदी सुधार दिया था। साथ में भारत ने वॉर के बीच में अपने देश के अंदर महंगाई की दर को काबू में रखा है। वहीं इसके उलट पड़ोसी देश चीन की हालत खराब हो रही है।

GDP दर पर भारत रहा है आगे

चीन की GDP दर को लेकर IMF ने कहा था कि 4.2 फीसदी की दर से चीन की जीडीपी बढ़ेगी, यानी भारत की GDP दर 2.1 चीन से ज्यादा रहेगी। ये तो सिर्फ एक बात है। जियो पॉलिटिक्स को देखें तो भारत की प्लानिंग शानदार रही है। G20 का आयोजन भारत ने सफलतापूर्वक कराया। इसके बाद कनाडा के साथ हुए विवाद में भी लगभग सभी देश भारत के साथ खड़े रहे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – Israel Hamas War की वजह क्रिप्टोकरेंसी तो नहीं, सामने आया सबसे बड़ा सबूत

देश के अंदर पॉलिसी ने किया कमाल

वहीं देश के अंदर रिजर्व बैंक RBI ने 4 बार से रेपो रेट में बदलाव ना करके कुछ हद तक महंगाई पर विजय हासिल किया है। पिछले दिनों आए रिटेल के आंकड़ों ने इस बात की गवाही दी है। इसके अलावा विश्व में वॉर के चलते कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है, पर भारत देश में पिछले 3 दिन से कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

---विज्ञापन---

रूस के साथ भारत लगातार खड़ा रहा

रूस-यूक्रेन वॉर में भारत लगातार अपना व्यापार रूस के साथ मजबूत करता गया। एक आंकड़ा इस बात को मजबूती दे रहा है। रूस-यूक्रेन वॉर से पहले भारत रूस से 5 फीसदी ही क्रूड तेल आयात करता था। लेकिन अप्रैल-जून 2023 के दौरान भारत की हिस्सेदारी 35 से 40 फीसदी रही है।

First published on: Oct 14, 2023 12:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola