---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Fantasy 11 पर टीम बनाने से पहले जान लें 5 बड़ी बातें, नहीं होगी कोई प्रॉब्लम

Fantasy 11: फैंटसी 11 खेलने से पहले ये 5 बातें आपको ध्यान में रखनी होगी। कभी भी फ्रॉड के जाल में नहीं फंसेंगे।

---विज्ञापन---

Fantasy 11: भारत में इस समय विश्व कप 2023 का खुमार छाया हुआ है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला अहमदाबाद के मैदान पर हो रहा है। हम सभी फैंस चाहेंगे कि भारत आसानी से ये मुकाबला अपने नाम कर ले। अहमदाबाद में दोनों टीमें आपस में भिड़ रही हैं, वहीं आप भी अपने घर पर बैठे फैंटसी 11 बनाते हैं। इस ऐप के जरिए अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं, इसलिए आज आपको 5 वो सावधानियां बताते हैं जिन्हें आपको खेलने से पहले ध्यान में रखना चाहिए।

1. खेलने स पहले ऐप के बारे में इतिहास जानें

आज मार्केट में कई ऐप हैं। जिसकी वजह से असली और फेक में अंतर करना मुश्किल है। इसलिए ऐप को डाउनलोड करने से पहले इसके रिव्यू के साथ कंपनी के इतिहास के बारे में जान लेना चाहिए।

---विज्ञापन---

2. खेल के फॉर्मेट को समझें

खेलने से पहले खेल के फॉर्मेंट यानी कि रुल्स को समझें। हो सकता है कि कम जानकारी की वजह से कोई बड़ा नुकसान आपको हो जाए। किस फॉर्मेट के जरिए ये ऐप चलता है, इसे समझना जरूरी है।

3. कम रकम के साथ खेलें

पहले दिन कम रकम ही इस ऐप पर लगाएं। कई बार देखा गया है कि जोश-जोश युवा पहले ही दिन हजारों रुपए लगा देते हैं। और जीतने से पहले ही नुकसान में हो जाते हैं। इसलिए कम पैसे लगाकर रिस्क को कम किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – रॉकेट बना ये शेयर, तोड़ रहा कमाई के रिकॉर्ड, मौका हाथ से ना जानें दें

4. टर्म एंड कंडीशन से रहें अपडेट

खेलने से पहले एक बार कंपनी के टर्म एंड कंडीशन को समझें। हो सकता है नियम के जाल में फंस कर आपका नुकसान हो जाए। वैसे भी ऐसी कंपनियां अपने नियमों में फंसाती हैं।

---विज्ञापन---

5. एक्सेस के लिए बैंक डिटेल्स ना दें

ऐप पर एक ऑप्शन होता है कि अपने बैंक को लिंक कर सकते हैं। पर लिंक करना, एक गलती का रूप ले सकती है। इसलिए कंपनी के वॉलेट का इस्तेमाल करें। बैंक को लिंक करने से बचें।

First published on: Oct 14, 2023 01:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola