Jeff Bezos: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को उनकी सफलता के अलावा उनके अनोखे नियमों के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने कंपनी की तरक्की के लिए कई नियम बनाए हैं। इसमें पहला है दो पिज्जा का नियम, दूसरा है एक खाली कुर्सी का नियम। इन नियमों का मकसद कार्यशैली को बेहतर बनाकर आगे बढ़ना है। वन एम्प्टी चेयर रूल ग्राहकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए रखा गया है। इसका मतलब है कि कंपनी जो भी फैसला लेती है उसमें ग्राहकों के हित का सबसे पहले सोचा जाता है।
वन एम्प्टी चेयर रूल
अमेजन ने अपने ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने के लिए अनोखे नियम बनाए हैं। इसमें वन एम्प्टी चेयर रूल का जिक्र होता है। जेफ बेजोस कोई भी मीटिंग करते हैं तो उसमें एक कुर्सी खाली रखी जाती है। भले ही इस कुर्सी पर बैठने वाला कोई ना हो लेकिन मीटिंग में लिए गए फैसले में उस कुर्सी की पूरी हिस्सेदारी रहती है। इस नियम का उद्देश्य है कि जो भी फैसला हो उसमें ग्राहकों का पूरा ध्यान रखा जाए। ये ग्राहक सबसे पहले के सिद्धांत को दर्शाता है।
ये भी पढ़े: एक हाउस वाइफ जो 800 करोड़ की कंपनी की CEO आज, MS धोनी भी इनके आगे जोड़ते हाथ
क्या है दो पिज्जा नियम?
अमेजन की तरक्की के लिए दो-पिज्जा टीम नियम भी रखा गया है। आमतौर पर देखा जाता है कोई भी मीटिंग हो उसमें पूरी टीम शामिल होती है। इसकी वजह से बहुत समय खर्च होता है। इसी समय को बचाने के लिए जेफ बेजोस ने दो-पिज्जा टीम नियम बनाया है। इस नियम के मुताबिक वो लोग मीटिंग में शामिल होते हैं जो जिनके हिस्से में उन दो पिज्जा में से पीस आता है। इसमें 6 से 8 लोग ही शामिल हो पाते हैं। इसका फायदा ये होता है कि जितने कम लोग होते हैं मीटिंग के बाद फैसला लेने में उतनी आसानी होती है।
पावरपॉइंट पर पाबंदी
इसके अलावा, बेजोस ने बैठकों में पावरपॉइंट पर पाबंदी लगाई हुई है। मीटिंग में जिसको अपना आइडिया देना होता है वो नैरेटिव मेमो लिखकर लाता है। इसमें विस्तारपूर्वक अपनी बात को समझाया जाता है। ये 6 पेज तक के हो सकते हैं। पॉइंटर्स में आधी अधूरी बात ही समझ आ पाती है, इसके लिए नैरेटिव मेमो का नियम बनाया गया है। मीटिंग में कम लोग होते हैं जिससे सभी के पास अपनी बात कहने के लिए पर्याप्त समय होता है।
ये भी पढ़े: अडानी टोटल गैस लिमिटेड को मिला सबसे बड़ा ग्लोबल फाइनेंस, देश की 14% आबादी को करेगी कवर
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
4 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
6 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
7 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
8 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
17 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
23 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 day ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines