---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

अडानी टोटल गैस लिमिटेड को मिला सबसे बड़ा ग्लोबल फाइनेंस, देश की 14% आबादी को करेगी कवर

ATGL के अनुसार इस नए फाइनेंस से उसके कैपिटल एक्सपेंडिचर कार्यक्रम को तेजी मिलेगी। जिससे वह अपने CGD नेटवर्क को 13 राज्यों में अपने 34 अधिकृत ज्योग्राफिकल एरिया (GA) में तेजी से बढ़ा सकेगा।

---विज्ञापन---

Adani Total Gas Secures Largest Global Financing: अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने शुक्रवार को कहा कि उसने शहरी गैस वितरण कारोबार में 2630 करोड़ का सबसे बड़ा ग्लोबल फाइनेंस हासिल किया है। कंपनी के अनुसार इससे कंपनी को 1670 करोड़ से अधिक लोगों को सेवा प्रदान करने में मदद मिलेगी, जो भारत की 14 प्रतिशत आबादी को कवर करता है।

बता दें इस प्रारंभिक ग्लोबल फाइनेंस में 5 अंतर्राष्ट्रीय ऋणदाताओं बीएनपी पारिबास, डीबीएस बैंक, मिजुहो बैंक, एमयूएफजी बैंक और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन भाग लिया था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ATGL के ग्रोथ को देगा स्पीड

इस मौके पर देश की अग्रणी शहरी गैस वितरण (CGD) कंपनी ATGL के CFO पराग पारिख ने कहा कि वैश्विक ऋणदाताओं की भागीदारी शहरी गैस वितरण की transition फ्यूल के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल फाइनेंस ATGL के सतत विकास को स्पीड देगा और इसकी कैपिटल मैनेजमेंट प्लान के आधार पर भविष्य की फाइनेंसिंग के लिए एक कदम होगा जो हमारे सभी हितधारकों के लिए लॉन्ग टर्म वैल्यू बनाएगा।

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया अडानी फाउंडेशन, दिए 25 करोड़ रुपये

---विज्ञापन---

कैपिटल एक्सपेंडिचर कार्यक्रम में तेजी आएगी

ATGL के अनुसार इससे उसके कैपिटल एक्सपेंडिचर कार्यक्रम को तेजी मिलेगी। जिससे वह अपने CGD नेटवर्क को 13 राज्यों में अपने 34 अधिकृत ज्योग्राफिकल एरिया (GA) में तेजी से बढ़ा सकेगा। आगे कंपनी की तरफ से कहा गया कि विस्तार से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) इंफ्रास्ट्रक्चर की पैठ गहरी होगी, जिससे गैस आधारित अर्थव्यवस्था के लिए एक इकोसिस्टम का निर्माण होगा।

प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत होगी

कंपनी के अनुसार PNG और CNG का उपयोग एक सुविधाजनक, लागत प्रभावी, विश्वसनीय और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन प्रदान करता है। ये 2030 तक energy basket में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने में मदद करेगा। ATGL ने कहा कि इसने एक होलिस्टिक फाइनेंसिंग ढांचे में प्रवेश किया है जो कंपनी को अपनी व्यावसायिक योजना के आधार पर भविष्य के फाइनेंस को सुरक्षित करने में सक्षम बनाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अडानी ग्रुप ने हासिल की नई उपलब्धि, TIME की दुनिया की बेस्ट कंपनियों की लिस्ट में नाम

 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 20, 2024 09:31 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola