एक हाउस वाइफ जो 800 करोड़ की कंपनी की CEO आज, MS धोनी भी इनके आगे जोड़ते हाथ

Dhoni Entertainment Limited CEO Profile: महेंद्र सिंह धोनी की 800 करोड़ की कंपनी की CEO के बारे में और उनकी सफलता की कहानी जानिए। इनका धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी से बेहद खास कनेक्शन है। दोनों उनके आगे हाथ जोड़ते हैं और उनके पांव तक छूते हैं।

MS Dhoni Entertainment Limited CEO Sheila Singh

4 साल में शीला सिंह कई बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च कर चुकी हैं।

800 Crores Company CEO Success Story: महिलाएं आज किसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। चाहे आम वर्ग की महिलाएं हों या देश के जाने-माने परिवारों की औरतें, परिवार का साथ मिल जाता है तो किसी भी मुकाम पर पहुंच सकती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक महिला की सफलता की कहानी सुनाते हैं, जो कभी हाउस वाइफ हुआ करती थी और आज 800 करोड़ की कंपनी की CEO है। वे अपने दामाद की कंपनी संभालती हैं और अपनी मेहनत, बिजनेस शैली की बदौलत उन्होंने दामाद की कंपनी को इंटरनेशनल कंपनी बना दिया है। वे कहती हैं कि उनके दामाद को पूरी दुनिया जानती पहचानती है और अपने दामाद के प्रोत्साहन से ही वे आज इस मुकाम पर हैं, नहीं तो वे बेटी की शादी होने से पहले सिर्फ हाउस वाइफ थीं। आइए इनके और इनके दामाद के बारे में जानते हैं…

विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी धोनी से ये कनेक्शन

दरअसल, शीला सिंह कोई और नहीं, बल्कि महेंद्र सिंह धोनी की सास और साक्षी धोनी की मां हैं। चौंक गए न जानकर, जी हां महेंद्र सिंह धोनी ने ही अपनी सास की प्रतिभा को पहचाना और इन्हें अपनी कंपनी की कमान सौंप दी। आज शीला सिंह अपनी बेटी साक्षी के मिलकर धोधनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड को संभालती हैं। वे कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। साल 2020 ने उन्होंने कंपनी की कमान संभाली थी। शीला सिंह के पति आरके सिंह हैं, जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह धोनी के साथ कनोई ग्रुप की बिनागुरी टी कंपनी में नौकरी की थी। वहीं धोनी की पत्नी साक्षी धोनी कंपनी की शेयर होल्डर हैं। दोनों ने मिलकर 4 साल में ही धोनी की कंपनी को मल्टीनेशनल, इंटरनेशनल कंपनी बना दिया।

विज्ञापन

कंपनी के बैनर तले बन रही यह मूवी

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साक्षी धोनी अपने पति की कंपनी में शेयर होल्डर होने के साथ-साथ रांची रेज हॉकी क्लब की को-ऑनर भी हैं। वहीं धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के बैनर तले LGM-Lets Get Married मूवी बन रही है। इससे पहले कंपनी लॉयन द लॉयन भी बना चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ