IRCTC Train Ticket Refund: देशभर में करोड़ों लोग भारतीय रेलवे से यात्रा करते हैं। यह सफर आरामदायक तो होता है लेकिन लोग अक्सर टिकट बुकिंग को लेकर परेशान रहते हैं। कभी-कभार टिकट बुक न होने के बावजूद पैसे तो काट लिए जाते हैं लेकिन इसके रिफंड के लिए काफी दिनों का इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा, टिकट कैंसिल करने के बाद भी भरा हुआ पैसा काफी दिनों में मिलता है। ऐसे में बड़ी खबर आ रही है कि रिफंड को लेकर यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है।
रिपोर्ट से पता चला कि IRCTC रिफंड सर्विस तेज करने के लिए सेन्ट्रल रेलवे इनफार्मेशन सिस्टम के साथ काम कर रहा है। इससे यूजर्स को टिकट रिफंड का पैसा सिर्फ 1 घंटे में मिल सकेगा। इस समय रिफंड का पैसा व्यक्ति के पास 2 से 3 दिन के अंदर आता है।
यह भी पढ़ें: IRCTC से टिकट बुकिंग हुई और आसान, AI Chatbot पर बोलें और टिकट बुक, जानें प्रोसेस
1 घंटे में रिफंड का प्रोसेस पूरा
आपको बता दें कि IRCTC से टिकट बुक करते टाइम यूजर को मामूली फीस देनी पड़ती है। यह फीस 1 घंटे में मिले रिफंड पर भी नहीं मिल सकेगी। आसान शब्दों में समझें, तो IRCTC आपसे टिकट बुकिंग के टाइम जो मामूली फीस ले रहा है, उसका रिफंड नहीं मिल सकेगा। हालांकि, सिस्टम में बदलाव करके और डिजिटल प्रोसेस के अंतर्गत टिकट कैंसिल करवाने या टिकट बुक न होने की स्थिति में घंटेभर में रिफंड का प्रोसेस पूरा किया जा सकेगा।
कैसे मांगें रिफंड?
अगर यात्री को कुछ खास स्थितियों में रिफंड लेना हो तो टिकट डिपॉजिट रिसीप्ट (TDR) के जरिए क्लेम किया जा सकता है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। नया सिस्टम लागू होने के बाद TDR दर्ज करने वालों को भी सभी तरह का रिफंड सिर्फ 1 घंटे के अंदर हो जाएगा। इसके लिए रिफंड से जुड़ी जानकारी को डायरेक्ट आईआरसीटीसी के इंस्पेक्टर तक भेजा जाएगा ताकि रिफंड प्रोसेस तेज होने में मदद मिल सके।
यह भी पढ़ें: Indian Railways इन यात्रियों को टिकट पर देता है 75% तक का डिस्काउंट, कहीं आप तो शामिल नहीं?
किस स्थिति में मांग सकते हैं रिफंड?
भारतीय रेलवे से अपने पैसे वापस मांगने के कई सारे कारण हो सकते हैं। अगर टिकट बुक न हुआ हो और बैंक अकाउंट से पैसा कट गया है तो रिफंड क्लेम किया जा सकता है। इसके अलावा अगर ट्रेन कैंसिल हो गई या बुकिंग में कोई परेशानी आ रही या ट्रेन देरी से चल रही है और ऐसे में टिकट कैंसिल कर दिया तो भी रिफंड की मांग सकते हैं।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
4 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
10 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
12 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
14 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
14 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
15 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
16 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
18 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines