नवरात्रि पर सस्ते में कीजिए इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन! IRCTC लाया ये खास ऑफर

IRCTC Package: नवरात्र के मौके पर अगर आप देश के खूबसूरत मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी एक खास पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में ओडिशा के पुरी में मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी यहां पढ़िए।

IRCTC Tour Package
विज्ञापन

IRCTC Package: आईआरसीटीसी ने ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण मंदिरों और पर्यटन स्थलों को कवर करने के उद्देश्य से ओडिशा के लिए दिल्ली से एक पैकेज लॉन्च किया है। यह टूर पैकेज आपको ओडिशा के चार प्रसिद्ध स्थलों की सैर कराएगा। जिसमें कई मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज में पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का का भ्रमण कराया जाएगा। इस टूर पैकेज के जरिए अपने नवरात्र को खास तरह से मनाया जा सकता है। ये यात्रा 29.11.2024 से 14.12.2024 तक जारी रहेगी।

कितने दिन का है पैकेज?

Divine Puri Tour Package के नाम से आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को लॉन्च किया है। ये पैकेज 3 रात और 4 दिन के लिए है। ये पैकेज आपको ऐतिहासिक महत्व के महत्वपूर्ण मंदिर और पर्यटन स्थलों की सैर कराएगा। ओडिशा में चार प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें ये 4 चार जगह शामिल होंगी। इसमें पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का शामिल हैं। इस दौरान टूर पैकेज के जरिए आपको पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन होंगे। चिल्का, एशिया का सबसे बड़ा खारे पानी का लैगून और विभिन्न प्रकार के पक्षियों का घर है। इसके अलावा कोणार्क के सूर्य मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे।

Advertisment

कितना आएगा खर्च?

सिंगल पर्सन (Single Occupancy)- 44600 रुपये
डबल (Double Occupancy)- 34200 रुपये
ट्रिपल (Triple Occupancy)- 31500 रुपये
चाइल्ड विद बेड (Child with Bed (05 Yrs – 11 Yrs)- 25000 रुपये
चाइल्ड विदआउट बेड (Child without Bed (05 Yrs – 11 Yrs)- 24900 रुपये
चाइल्ड विदआउट बेड (Child without Bed (02 Yrs – 04 Yrs)- 20800 रुपये

विज्ञापन

कैंसल करने पर मिलेगा रिफंड?

आपको बता दें कि टूर प्रोग्राम का सख्ती से पालन करना होगा, यदि आप इसमें शामिल नहीं होते हैं तो कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा। इसके शुरू होने के साथ ही आपको अपने ग्रुप में रहना जरूरी है। किसी भी वजह से अगर यात्रा अधूरी रहती है तो उसके जिम्मेदार आप होंगे। इसके अलावा अगर आपकी वजह से किसी को परेशानी होती है तो कंपनी आपकी यात्रा को बीच में ही खत्म कर सकती है, जिसके लिए पैसे वापस नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ