IRCTC Ticket Cancellation Charges: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जिसमें हर रोज ढाई करोड़ से ज्यादा लोग सफर करते हैं। हालांकी कई बार लंबी वेटिंग लिस्ट होने और कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण यात्रियों को टिकट कैंसिल करना पड़ता है। मगर क्या आप जानते हैं कि टिकट कैंसिल करने पर आपको पूरे पैसे वापस नहीं मिलते हैं। तो आइए जानते हैं IRCTC की रूल बुक में टिकट कैंसिल करने को लेकर क्या प्रावधान हैं?
कन्फर्म टिकट का रिफंड रूल
अगर आपका टिकट कन्फर्म हो चुका है और आपने ट्रेन छूटने से 48 घंटे पहले अपना टिकट कैंसिल किया, तो आपको कैंसिलेशन फीस देनी पड़ती है। यह फीस आपके टिकट की क्लास पर निर्भर करती है।
| क्लास | कटौती |
| एसी फर्स्ट / एग्जीक्यूटिव क्लास | 240 रुपये+ GST |
| फर्स्ट क्लास / एसी 2 टायर | 200 रुपये + GST |
| फर्स्ट क्लास / एसी 2 टायर | 200 रुपये + GST |
| स्लीपर क्लास | 200 रुपये + GST |
| सेकेंड क्लास | 60 रुपये |
यह भी पढ़ें- IRCTC: क्या है रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC)? दिवाली-छठ पर बढ़ीं इसकी शिकायतें
टिकट कैंसिल करने की फीस
1. अगर आपकी ट्रेन छूटने में 48-12 घंटे का समय और आपने टिकट कैंसिल कर दिया है, तो एसी टिकट पर 25 फीसदी की कटौती और जीएसटी चार्ज लेने के बाद आपको पैसे रिफंड किए जाएंगे।
2. अगर आपने ट्रेन छूटने के 12-4 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया है, तो एसी क्लास पर आपको 50 फीसदी किराया और जीएसटी का भुगतान करना पड़ सकता है।
3. ट्रेन छूटने में मात्र 4 घंटे और आपने टिकट कैंसिल कर दिया, तो आपको आपके पैसे वापस नहीं मिलेंगे।
4. अगर आपने RAC टिकट लिया है, तो भी टिकट कैंसिल करने के बाद आपने रिफंड नहीं मिलेगा।
RAC टिकट कैंसिल करने की नियम
RAC का मतलब है Reservation against Cancellation, ऐसे में अगर आपका RAC टिकट कन्फर्म नहीं है और वेटिंग लिस्ट में है, तो ट्रेन छूटने के आधे घंटे पहले तक आप टिकट कैंसिल कर सकते हैं। 60 रुपये के चार्ज और GST की कटौती के बाद बाकी पैसे आपको रिफंड कर दिए जाएंगे। हालांकि अगर ट्रेन छूटने में आधे घंटे से भी कम का समय बचा है, तो टिकट कैंसिल करने पर आपको रिफंड नहीं मिलेगा। वहीं अगर आपका RAC टिकट कन्फर्म हो चुका है, तो टिकट कैंसिल करने पर कन्फर्म टिकट वाला नियम की लागू होगा।
यह भी पढ़ें- Vande Bharat Express आज दिल्ली से पटना रवाना, जानें किराया, समय से लेकर सबकुछ
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
13 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
13 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
19 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
21 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
21 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines