---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Vande Bharat Express आज दिल्ली से पटना रवाना, जानें किराया, समय से लेकर सबकुछ

Vande Bharat Express: दिवाली के लिए भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का ऐलान किया। वंदे भारत दिल्ली से पटना तक की सफर लगभग 11 घंटे 35 मिनट में पूरा करेगी। इसका संचालन आज से शुरू हो गया है।

---विज्ञापन---

Vande Bharat Express: 31 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों ने अपने घर जाने की पूरी तैयारी कर ली है। इन्हीं यात्रियों को देखते हुए दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का ऐलान किया, जिसका संचालन आज से शुरू हो गया है। इसके पहले भारतीय रेलवे ने बताया था कि दिल्ली से बिहार तक के लिए 4 नई वंदे भारत या अमृत भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। जानिए वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग और किराया क्या है?

दिल्ली से पटना

भारतीय रेलवे त्योहारी सीजन में वंदे भारत एक्सप्रेस चला रहा है। इस एक्सप्रेस के लिए नया रूट रखा गया है, जो बिहार के पटना को नई दिल्ली से जोड़ेगा। इसकी जानकारी रेल मंत्रालय ने दी। ट्रेन को शुरू में ट्रायल बेसिस पर चलाया जा रहा है। वंदे भारत आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज और कानपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 994 किलोमीटर की दूरी (दिल्ली से पटना) 11 घंटे और 35 मिनट में पूरी करेगी। ये यात्रियों के लिए एक तेज यात्रा का अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IRCTC: क्या है रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC)? दिवाली-छठ पर बढ़ीं इसकी शिकायतें

ट्रेन के संचालन का समय

भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा। दिल्ली से पटना के लिए ये सुबह 8:25 बजे रवाना हुई जो रात 8:00 बजे पटना पहुंच जाएगी। वहीं, पटना से वापसी सुबह 7:30 बजे होगी, जो शाम 7:00 बजे तक दिल्ली पहुंच जाएगी। इस दौरान में कानपुर, प्रयागराज, बक्सर और आरा जंक्शन स्टॉपेज रहेगा।

---विज्ञापन---

कितना होगा किराया?

वंदे भारत एक्सप्रेस में सिर्फ चेयर कार सिटिंग दी जा रही है। जिसकी कीमत AC चेयर कार के लिए 2575 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 4655 रुपये रखी गई है। आज से (30 अक्टूबर) इसका संचालन किया जा रहा है। आने वाले दिनो में 1, 3 और 6 नवंबर को संचालन किया जाएगा। दिवाली पर घर जाने वाले और वापसी के लिए टिकट ढूंढ रहे लोग इसमें अपना टिकट बुक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार वालों की बल्ले-बल्ले! दिवाली पर दौड़ेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन; यहां देखें रूट, टाइमिंग और किराया

---विज्ञापन---
First published on: Oct 30, 2024 02:09 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola