IRCTC: क्या है रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC)? दिवाली-छठ पर बढ़ीं इसकी शिकायतें

IRCTC: दिवाली के मौके पर टिकट कंफर्म होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यात्रियों के कंफर्म टिकट भी ऑटोमेटिक कैंसिल हो जा रहे हैं। वहीं, कुछ टिकट की RAC में जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

Diwali Special Train IRCTC

IRCTC: दिवाली और छठ पूजा से पहले भारतीय रेलवे ने करीब 7 हजार ट्रेनें चलाने का दावा किया। इसके बावजूद भी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जैसे-जैसे दिवाली और छठ की तारीख करीब आती जा रही है, वैसे-वैसे यात्रियों की शिकायतें भी बढ़ती जा रही हैं। बीते दिन IRCTC के पास टिकट कैंसिल होने की बहुत सी शिकायतें मिली। कुछ लोगों के टिकट का स्टेटस रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC) में दिखा रहा है। जानिए RAC क्या है?

क्या होता है RAC?

ट्रेन में टिकट बुक करते हैं, इसका कंफर्म होना अपने आप में एक टास्क होता है। कई बार टिकट कंफर्म न होकर वो RAC में चली जाती है। यानी पूरे पैसे देकर भी आधी सीट आपको मिलती है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर पूरी सीट के किराए पर आधी सीट क्यों मिलती है? आपको बता दें ये सीट कंफर्म ना होने की स्थिति में होता है, कई बार ऐसा होता है कि भीड़ के चलते टिकट RAC में भी नहीं मिलता है। त्योहारों के मौके पर जब टिकट नहीं मिलते हैं तो RAC के मामले ज्यादा बढ़ जाते हैं।


ये भी पढ़ें: यात्रियों के कन्फर्म टिकट ऑटोमेटिक हो रहे कैंसिल, IRCTC के एक्स हैंडल पर आ रहीं कंप्लेंट

RAC की आ रही शिकायतें

बीते दिन IRCTC के एक्स हैंडल पर कई यात्रियों ने अपने टिकट कंफर्म नहीं होने की शिकायत की। कुछ लोगों का कहना था कि उनके पास पहले टिकट कंफर्म होने का मैसेज आ गया था, लेकिन ट्रेन निकलने से एक दिन पहले टिकट कैंसिल हो गया। वहीं, कई लोगों की शिकायत थी कि उनका टिकट RAC में मिला है। इसके लिए यूजर्स ने RailMinIndia और अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए अपनी परेशानी बताई।


RAC को लेकर आज भी कई यात्रियों ने IRCTC को टैग करके सवाल पूछा है। संदीप मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा कि जब मेरा टिकट कन्फर्म है तो मुझे सीट आरएसी क्यों मिल रही है? इसके साथ उसने अपने पास आए मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। आपको बता दें कि दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने हजारों ट्रेनों का संचालन किया है, बावजूद इसके यात्रियों को कंफर्म टिकट की समस्याएं सामने आ रही हैं।


ये भी पढ़ें: Diwali Special Trains: रेलवे ने जारी की 200 नई स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, आज से होगा संचालन, यहां देखें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ