IRCTC लाया कम खर्चे में विदेश घूमने का मौका, Thailand Trip का खास ऑफर!

IRCTC Tour: थाईलैंड दुनिया की उन अनोखी जगहों में से एक है जहां पर लोग काफी मात्रा में जाते हैं। इस मौसम में थाईलैंड की सैर का प्लान बना रहे लोगों के लिए IRCTC एक खास पैकेज लेकर आया है। IRCTC ये ऑफर कितने दिन के लिए लेकर आया है? कितना खर्च आएगा? जानिए सबकुछ।

IRCTC Tour

IRCTC Thailand Tour

विज्ञापन

IRCTC Tour: वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर आईआरसीटीसी कई पैकेज लेकर आया है। कम बजट में देश विदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए IRCTC समय समय पर स्कीम लाता है। हाल ही में थाईलैंड डिलाईट एक्स कोचीन नाम से एक पैकेज आया है, जिसमें थाईलैंड की सैर कर सकते हैं। ये पैकेज 4 रात 5 दिन का है। इस दौरान थाईलैंड के मशहूर बौद्ध मंदिर,विदेशी वन्य जीवन और शानदार द्वीप देख सकते हैं। पैकेज बुक करते समय कई जरूी डॉक्यूमेंट्स होने जरूरी हैं। साथ ही यात्रियों को टीसीएस डिक्लेरेशन का प्रूफ दिखाना भी जरूरी होगा।

कितना आएगा खर्च?

आईआरसीटीसी ने The Land of Smiles नाम के इस पैकेज में बच्चों और वयस्कों के लिए अलग खर्च रखा है। जिसमें 66100, 57400, 57400, 53350, 50250 तक का खर्च आएगा। इस दौरान कई मंदिर, पार्कों की सैर कराई जाएगी। इसमें…
1- सेंचुरी ऑफ ट्रुथ
2- पटाया फ्लोटिंग मार्केट
3- नोंग नूच ट्रोपिकल गार्डन
4- सफारी वर्ल्ड विद सोरीन पार्क
5- गोल्डन बुद्ध
6- रेसिलिंग बुद्धा
7- मार्बल टेंपल

विज्ञापन

क्या हैं जरूरी बातें?

1- पैकेज लागत में केवल 5% टीसीएस शामिल है।
2- सरकार के दिशानिर्देश अनुसार, प्रति व्यक्ति हर साल इंटरनेशनल ट्रेवल पर किए गए 7 लाख खर्च तक हर पैन पर 5% टीसीएस लागू है। इसके अलावा हर व्यक्ति के साल में 7 लाख से अधिक खर्च पर प्रति पैन 20% टीसीएस लागू है।
3- पैकेज बुक करते समय यात्री को टीसीएस घोषणा पत्र जमा करना होगा।
4- अंतर्राष्ट्रीय पैकेज की बुकिंग करते समय, यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को पैन कार्ड जमा करना भी अनिवार्य है।

विज्ञापन

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

बैंकॉक और पटाया में 5 दिन तक टूरिस्ट रुकेंगे, जिसमें कुल 4 रात और 5 दिन शामिल हैं। इसके लिए आगमन पर वीजा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में मूल पासपोर्ट वापसी की तारीख से कम से कम 6 महीने के लिए वैध होनी चाहिए, और इसके दो लास्ट के पेपर खाली होने चाहिए। दो फोटो, आवास का प्रमाण, आय का प्रमाण पत्र, यात्रा बीमा होना चाहिए। इसके अलावा फ्लाइट के निकलने से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें। फ्लाइट छूटने पर आईआरसीटीसी जिम्मेदार नहीं होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ