IRCTC का स्पेशल ऑफर! 11 दिन में करें 11 तीर्थ स्थलों के दर्शन; कैसे करें बुकिंग, जानिए पूरी डिटेल

IRCTC Package: एक साथ कई जगह की सैर करना चाहते हैं तो IRCTC ने खास ऑफर निकाला है। इस पैकेज में आप 11 जगह की सैर कर सकते हैं। इसमें कई मंदिरों के दर्शन एक साथ कर सकते हैं।

IRCTC ने देवभूमि के लिए निकाला स्पेशल ऑफर! 11 दिन में करें 11 जगह की सैर

उत्तराखंड में 11 दिन में करें 11 जगह की सैर

विज्ञापन

IRCTC Package: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड ने उत्तराखंड में घूमने के शौकीन लोगों के लिए एक ऑफर निकाला है। जिसके तहत देवभूमि राज्य के प्रमुख तीर्थस्थलों और विरासत स्थानों को कवर किया जाएगा। भारत गौरव मानसखंड एक्सप्रेस ने देवभूमि उत्तराखंड यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। अगर इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो यहां पर पैकेज से जुड़ी सारी जानकारियां देखिए।

क्या है स्पेशल पैकेज?

इस टूर को देवभूमि उत्तराखंड यात्रा दिया गया है। ये यात्रा भारत गौरव मानसखंड एक्सप्रेस द्वारा कराई जाएगी। 10 रातें/11 दिन इस पैकेज के तहत आपको मिलेंगे। इसकी शुरुआत 03.11.2024 से की जाएगी। इस पूरी यात्रा में 11 स्थानों की सैर कराई जाएगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

कितना होगा खर्चा?

IRCTC ने यह पैकेज पर पर्सन के लिए दिया है। जिसको दो कैटेगरी में बांटा गया है। जिसमें पहली स्टैंडर्ड और दूसरी डीलक्स कैटेगरी रखी गई है। इसमें एडल्ट और चाइल्ड के लिए सेम किराया है।

स्टैंडर्ड
एडल्ट- 37220/
चाइल्ड(5 से 11साल) – 37220/

विज्ञापन

डीलक्स
एडल्ट- 46945/
चाइल्ड- 46945/

विज्ञापन

ट्रेन यात्रा का कार्यक्रम हैदराबाद – काठगोदाम – हैदराबाद रहेगा। बोर्डिंग/डिबोर्डिंग स्टेशन – हैदराबाद, वारंगल, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, भोपाल, झांसी, आगरा होगा। जिसमें  सीटों की संख्या – 300 (एसी III – ऊपरी बर्थ के प्रावधान के बिना) होगी।

कौन सी जगह होंगी कवर?

1- भीमताल
2- नैनीताल – नैना देवी मंदिर और नैनी झील
3- कैंची धाम – बाबा नीम करोली मंदिर
4- कसार देवी और कटारमल सूर्य मंदिर
5- जागेश्वर धाम
6- गोलू देवता – चितई
7- अल्मोडा – नंदा देवी मंदिर
8- बैजनाथ
9- बागेश्वर
10- कौसानी
11- रानीखेत

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ