हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IRCTC ने निकाला एक और धमाकेदार ऑफर! कम खर्चे में घूम आइए श्रीलंका, देने होंगे सिर्फ इतने रुपये

IRCTC Sri Lanka Tour Package: कम खर्चे में विदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए आईआरसीटीसी ने फिर से एक नया ऑफर निकाला है। IRCTC इस बार श्रीलंका के टूर का बेहतरीन पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारियां यहां पढ़िए।

विज्ञापन

IRCTC Sri Lanka Tour Package: आईआरसीटीसी हमेशा नए- नए टूर पैकेज आते लेकर आता है। नए पैकेज में इस बार IRCTC ने श्रीलंका की सैर के लिए एक खास ऑफर निकाला है। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और इतिहास या ऐतिहासिक घटनाओं में रुचि रखते हैं तो यह पैकेज आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है। इस पैकेज में 4 रात और 5 दिन तक आप श्रीलंका में रहकर वहां की विरासत को देख सकते हैं।

5 दिन का पैकेज

श्रीलंका के लिए आईआरसीटीसी दीवाली स्पेशल पैकेज लेकर आया है। जिसमें 4 रात 5 दिन तक श्रीलंका की खूबसूरती के नजारे ले सकते हैं। इस पैकेज को IRCTC ने दीवाली स्पेशल श्रीलंका पैकेज (Diwali Special Sri Lanka package Ex- Mumbai) नाम दिया है। इस यात्रा के लिए फ्लाइट का टिकट बुक किया जाएगा। यात्री श्रीलंका में 05.11.2024 से 10.11.2024 तक रहेंगे।

ये भी पढ़ें: IRCTC लाया कम खर्चे में विदेश घूमने का मौका, Thailand Trip का खास ऑफर!

विज्ञापन

कितना आएगा खर्च?

एडल्ट- 82100 रुपये
एडल्ट (Double Occupancy – 69900
एडल्ट (Adult on Triple Occupancy)- 69200
चाइल्ड विद बेड Child With Bed (2-11 yrs)- 55100
चाइल्ड विदाउट बेड Child without bed (2-11 yrs)- 51200

इसके अलावा 0-2 साल की उम्र के बच्चों का किराया बुकिंग के समय आईआरसीटीसी कार्यालय में नकद जमा किया जाएगा।

विज्ञापन

किन जगह की करेंगे सैर?

1- कोलंबो
2- नुवारा एलिया
3- कैंडी

किन मंदिरों का होगा भ्रमण?

नुवारा एलिया (Nuwara Eliya)

गायत्री पीडम
सीता अम्मन मंदिर
दिवुरमपोला मंदिर
हाकागाला गार्डन

विज्ञापन

कैंडी (Kandy)

श्री भक्त हनुमान मंदिर
रामबोडा झरना
स्थानीय चाय बागान

कोलंबो

पिन्नावाला हाथी अनाथालय
विभीषण मंदिर
पंचमुगा अंजनीयर हनुमान मंदिर
मुनीश्वरम मंदिर
चिलाव

विज्ञापन

यात्रा से जुड़ी सामान्य जानकारी

1- उड़ान के प्रस्थान से 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें। उड़ान छूटने की जिम्मेदारी आपकी ही होगी।
2- उड़ान में खाना-पानी शुल्क के आधार पर होगा।
3- बच्चों (02 से 11 वर्ष) और शिशु जिसकी उम्र 2 साल से नीचे हो उसका आयु प्रमाण ले जाना अनिवार्य है।
4- एयरलाइन में शिशु को अलग से कोई सीट नहीं कराई जाती है।
5- कमरे का आवंटन (ट्विन बेड/डबल बेड) होटल के मुताबिक किया जाएगा।
6- जल्दी चेक इन और देर से चेक आउट के लिए अलग से भुगतान की जिम्मेदारी आपकी होगी।

ये भी पढ़ें: ट्रेन में सफर करने से पहले जान लें रेलवे के ये 4 नियम, वरना पड़ जाएगा भारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola