ट्रेन में सफर करने से पहले जान लें रेलवे के ये 4 नियम, वरना पड़ जाएगा भारी

Indian Railway Rule: भारत के ज्यादातर लोग सफर के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिनको ट्रेन के सफर से जुड़े साधारण नियमों के बारे में नहीं पता होता है। आज आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी ही काम की जानकारी, जो आपको पता होनी चाहिए।

Indian Railway Rule

Indian Railway

Indian Railway Rule: भारत में एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए सबसे बड़ा नेटवर्क ट्रेन का है। देश में बहुत कम लोग ही होंगे जिन्होंने ट्रेन का सफर ना किया। लेकिन ट्रेन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो सभी यात्रियों को मालूम नहीं होती हैं। ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं, खाने को लेकर क्या रूल हैं, और स्मोंकिग करने पर जुर्माना कितना लगता है? पढ़िए सबकुछ।

विज्ञापन

ट्रेन में अक्सर लोगों को ढेर सारा सामान लेकर जाते देखा होगा? इसके अलावा कई ऐसे लोग होते हैं जो ट्रेन में स्मोकिंग करते दिख जाते हैं। ऐसी ही छोटी चीजों को लेकर रेलवे ने कई नियम बनाए हैं, जिसमें कई का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लग सकता है।

विज्ञापन

ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं?

यात्री अपने साथ सामान ले जा सकते हैं, लेकिन उसके लिए भी लिमिट तय की गई है। रेलवे के मुताबिक, यात्री 70 किलो ग्राम वजन तक के सामान को फर्स्ट और सेकेंड एसी में 50 किलो ले जा सकते हैं। वहीं, थर्ड एसी और चेयर कार के लिए 40 किलो ग्राम तक का वजन ले जा सकते हैं। स्लीपर क्लास के लिए 40 किलो ग्राम वजन निर्धारित है। इस सामान में भी कई चीजों के ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन

Indian Railway Rule

स्मोकिंग कर सकते हैं?

कई बार यात्री स्मोकिंग करते दिख जाते हैं लेकिन आपको बता दें कि ट्रेन में स्मोकिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यहां तक के रेलवे ने स्मोकिंग को ट्रेन, प्लेटफॉर्म और स्टेशन हर जगह के लिए प्रतिबंधित किया हुआ है।

विज्ञापन

एल्कोहल का इस्तेमाल

किसी भी तरह के नशीले पदार्थों पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म में पाबंदी है। कोई भी यात्री अपनी यात्रा के दौरान एल्कोहल का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर जुर्माना भी लग सकता है, जिसमें 1000 रुपये भरने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही सजा भी हो सकती है।

Indian Railway Rule

विज्ञापन

कब कर सकते हैं टिकट कैंसिल?

यात्रा के लिए बुक किए गए टिकट को कब कैंसिल कर सकते हैं, जिससे उसका रिफंड मिल सके? इसका जवाब है, ट्रेन के प्लेटफॉर्म से निकलने से पहले टिकट कैंसिल करना होता है। इस दौरान टिकट कैंसिल करने के बाद ही आपको रिफंड मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ