रेलवे यात्री सावधान! IRCTC ने जब्‍त कीं 8000 से ज्‍यादा पानी की बोतलें, आइसक्रीम और खाने-पीने की चीजें

IRCTC Inspection Update: ट्रेन में बिना मंजूरी बिक रहे खाने-पीने के सामान पर रेलवे सख्त. IRCTC ने जब्त की 8000 से ज्यादा पानी की बोतलें और आइसक्रीम. जानें पूरी खबर.

railway alert

अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं और बोगी में घूम-घूमकर सामान बेचने वालों से पानी की बोतल या नाश्ता खरीद लेते हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. ट्रेन में सफर के दौरान बिना इजाजत (अनधिकृत) बिकने वाले पानी और खाने-पीने के सामान पर नकेल कसने के लिए IRCTC ने पूरे देश में बड़ा चेकिंग अभियान शुरू किया है. इस कार्रवाई में अब तक 8,000 से भी ज्यादा पानी की बोतलें, आइसक्रीम और दूसरा लोकल सामान जब्त किया जा चुका है.

विज्ञापन

आइए समझते हैं कि रेलवे का यह नया अभियान क्या है और आपको सफर में क्या सावधानी रखनी चाहिए.

विज्ञापन

8000 से ज्यादा पानी की लोकल बोतलें जब्त

ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर खराब या बिना अप्रूवल वाले सामान की बिक्री रोकने के लिए IRCTC ने क्विक रिस्पॉन्स टीमें (QRT) बनाई हैं. यह टीमें स्टेशनों और ट्रेनों में अचानक रेड मार रही हैं. लखनऊ और चंडीगढ़ में बड़ी कार्रवाई: अकेले उत्तर भारत के लखनऊ, अंबाला, लुधियाना, अमृतसर, कटरा और जम्मू स्टेशनों पर ट्रेनों की चेकिंग करके 8,349 लोकल पानी की बोतलें जब्त की गईं.

विज्ञापन

सिर्फ पानी ही नहीं, आइसक्रीम और दूध भी पकड़ाया है. अंबाला और सहारनपुर स्टेशनों पर अचानक हुई जांच में बिना अनुमति बिक रही आइसक्रीम, फ्लेवर्ड मिल्क और कोल्ड ड्रिंक्स के 13 कार्टन पकड़े गए.

विज्ञापन

देश भर के स्टेशनों पर चल रही है चेकिंग
यह चेकिंग अभियान सिर्फ उत्तर भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अलग-अलग कोनों में चल रहा है. हावड़ा, गुवाहाटी, कामाख्या, अगरतला, कटिहार और न्यू जलपाईगुड़ी जैसे बड़े स्टेशनों पर चेकिंग टीमें मुस्तैद हैं. इसके अलावा साबरमती स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ाई जा रही बिना अनुमति वाली पानी की बोतलें और छाछ को मौके पर ही जब्त कर लिया गया.

रेलवे की टीम किन-किन चीजों की जांच कर रही है?
IRCTC की टीमें ट्रेनों और स्टेशनों की कैंटीन में जाकर इन मुख्य बातों की जांच कर रही हैं:

विज्ञापन

लोकल और बिना मंजूरी वाला सामान: रेल नीर (Rail Neer) के अलावा कोई दूसरा लोकल पानी या बिना ब्रांड का खाना न बिके.

ज्यादा पैसे वसूलना (Overcharging): तय रेट से ज्यादा पैसे लेने वालों पर कार्रवाई.

विज्ञापन

सफाई और हाइजीन: पेंट्री कार और वेंडरों की साफ-सफाई.

स्टाफ का आईडी कार्ड: सामान बेचने वाले वेंडरों का सही डॉक्यूमेंट है या नहीं.

विज्ञापन

नियम तोड़ने वाले दुकानदारों का क्या होगा?
IRCTC ने ठेकेदारों और कैटरिंग सर्विस वालों को सख्त चेतावनी दी है. अगर कोई भी वेंडर लोकल सामान बेचता या यात्रियों से ज्यादा पैसे ऐंठता पकड़ा गया, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है.

रेल यात्रियों के लिए जरूरी टिप्स
हमेशा रेल नीर ही खरीदें:
ट्रेन में सफर के दौरान कोशिश करें कि IRCTC की अधिकृत पानी की बोतल यानी रेल नीर ही खरीदें.

विज्ञापन

बिल जरूर मांगें: कोई भी सामान या खाना खरीदने पर वेंडर से बिल जरूर मांगें.

लोकल वेंडरों से बचें: ट्रेन की खिड़की से बाहर या बोगी में बिना ड्रेस/आईडी कार्ड वाले वेंडरों से खाना-पीना खरीदने से बचें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ