अरे वाह! 1 पैकेज में 4 का धमाका, IRCTC लाया गजब का ऑफर; जानें खर्च से लेकर आवेदन की पूरी जानकारी

IRCTC Package: बदलते मौसम में देश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं तो IRCTC दे रहा है खास मौका। इस पैकेज के अंदर ही कई जगह का भ्रमण कर सकते हैं। इस पैकेज में कितना खर्च आएगा, कितने दिन की यात्रा होगी? इससे जुड़ी पूरी जानकारी पढ़िए।

IRCTC Package

IRCTC Package: देश दुनिया में घूमने के शौकीन लोगों के लिए IRCTC कई टूर पैकेज लेकर आता है। इस बार आईआरसीटीसी कई जगहों की एक साथ सैर कराने जा रहा है। देश में जिस तरह से मौसम करवट ले रहा है उसको देखते हुए ये घूमने का ये एक अच्छा अवसर है। इसमें वाराणसी, बोधगया, प्रयागराज और अयोध्या के मशहूर मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। IRCTC ने ये पैकेज 6 रात और 7 दिन के लिए निकाला है।

कितना खर्च आएगा?

IRCTC ने चेन्नई, गया, वाराणसी, इलाहाबाद, अयोध्या, चेन्नई (Chennai-Gaya-Varanasi-Allahabad-Ayodhya- Chennai) नाम से ये पैकेज निकाला है। इसके तहत इस सभी शहरों के प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। जिसमें सिंगल (Single Occupancy per person) को 47000 रुपये, डबल (Double Occupancy per person) को 39,500 रुपये, ट्रिपल (Triple Occupancy per person) के लिए 38,000 रुपये, चाइल्ड विद बेड (Child With Bed- 5-11 years) 34,500 रुपये और चाइल्ड विदाउट बेड (Child Without Bed 2-4 yrs) के लिए 27,500 का भुगतान करना होगा।

कौन सी जगह की होगी सैर?

बोधगया (Bodhgaya)
वाराणसी (Varanasi)
प्रयागराज (Prayagraj)
अयोध्या (Ayodhya)

कब तक चलेगी यात्रा?

इस पैकेज के लिए अक्टूबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। जो 14 नवंबर से तक चलेगा। इसकी शुरुआत चेन्नई से होगी। सबसे पहले चेन्नई से पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां पर रात रुकने की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद अगले दिन बोधगया मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। यहां से अगले दिन वाराणसी के लिए निकला जाएगा, जहां पर शाम को गंगा आरती में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन के लिए निकलेंगे।

बुकिंग करने के बाद अगर यात्रा को कैंसिल करना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ चार्ज लिया जाएगा। जिसमें 21 दिन पहले कैंसिल करने पर फुल पैमेंट का 30 फीसद लिया जाएगा। वहीं, 8 दिन पहले कैंसिल करते हैं तो बुकिंग का कोई पैसा वापस नहीं किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ