IRCTC Package: सावन में रेलवे का स्पेशल पैकेज; शिव खोड़ी, वैष्णो देवी दर्शन के साथ Patnitop घूमने का उठाएं सस्ते में मजा!

IRCTC Tour Package: भगवान शिव के भक्तों के लिए IRCTC ने एक शानदार टूर पैकेज निकाला है, जिसके तहत उन्हें खाने-पीने से लेकर घूमने और ठहरने आदि की सुविधाएं दी जाएंगी। आइए जानते हैं कि इस टूर पैकेज में और क्या-क्या खास है?

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त उनके प्रसिद्ध मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान धार्मिक स्थलों पर भक्तों का तांता देखने को मिलता है। यदि आप भी सावन मास में शिव खोड़ी और वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो आप सस्ते में शिव खोड़ी की यात्रा कर सकते हैं। बीते दिनों IRCTC ने शिव भक्तों के लिए वैष्णो देवी मंदिर, शिव खोड़ी और पटनीटॉप का टूर पैकेज निकाला है, जिसके तहत आपको कम पैसों में एक या दो नहीं, बल्कि कई सुविधाएं फ्री में मिलेंगी। चलिए जानते हैं कि IRCTC के इस टूर पैकेज की खासियत, किराया और बुकिंग डिटेल्स…

इन मंदिरों के दर्शन करने का मिलेगा मौका

IRCTC के टूर पैकेज की शुरुआत जामनगर रेलवे स्टेशन से होगी, जहां से आपको राजकोट जंक्शन, रतलाम जंक्शन और फिर कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन लेकर जाया जाएगा। जामनगर रेलवे स्टेशन पर वापस भी आपको इसी रूट से लाया जाएगा। जम्मू कश्मीर में आपको माता वैष्णो देवी भवन, शिव खोड़ी, बाणगंगा और कटरा के प्राचीन मंदिरों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

6 दिन का सस्ता टूर पैकेज!

5 रात और 6 दिन के इस टूर पैकेज की शुरुआत 31 जुलाई 2024 से होगी। 31 जुलाई के अलावा आने वाले हर बुधवार को जामनगर रेलवे स्टेशन से इसी पैकेज के तहत ट्रेन जाएगी। टूर पैकेज लेने पर प्रत्येक यात्री को आने-जाने से लेकर 5 रात रहने, 6 दिन ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों की सुविधा दी जाएगी। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर यह टूर पैकेज WAR008 कोड के साथ लिस्टेड है।

3AC और SL का अलग-अलग किराया

अगर आप 3AC की सिंगल टिकट बुक करते हैं तो इसके लिए आपको 24100 रुपये का पैकेज लेना होगा। 2 लोगों की 3AC की टिकट बुक करने पर पैकेज की कीमत 15200 रुपये प्रति व्यक्ति पड़ेगी। 3 लोगों की 3AC की टिकट एक साथ बुक करने पर पैकेज की कीमत 13400 रुपये प्रति व्यक्ति है।

यदि आपके साथ 5 से 11 साल का बच्चा है, जिसके लिए वहां रुकने के लिए आपको कमरे में अलग से बेड चाहिए तो फिर 3AC पैकेज की कीमत 11700 रुपये प्रति व्यक्ति है। जिन लोगों के साथ 5 से 11 साल का बच्चा है, लेकिन उसके लिए वहां रुकने के लिए अलग से बेड नहीं चाहिए तो फिर 3AC पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 11350 रुपये पड़ेगी।

SL की टिकट है सस्ती 

अगर आप SL की सिंगल टिकट बुक करते हैं तो इसके लिए आपको 20500 रुपये का पैकेज लेना होगा। वहीं 2 लोगों की SL की टिकट बुक करने पर पैकेज की कीमत 11600 रुपये प्रति व्यक्ति है। 3 लोगों की SL की टिकट एक साथ बुक करने पर पैकेज की कीमत 9800 रुपये प्रति व्यक्ति पड़ेगी।

यदि आपके साथ 5 से 11 साल का बच्चा, जिसके लिए वहां रुकने के लिए आपको कमरे में अलग से बेड चाहिए तो फिर SL पैकेज की कीमत 8100 रुपये प्रति व्यक्ति है। जिन लोगों के साथ 5 से 11 साल का बच्चा है, लेकिन उसके लिए वहां रुकने के लिए अलग से बेड नहीं चाहिए तो SL पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 7700 रुपये पड़ेगी।

कॉल करके भी कर सकते हैं संपर्क

टूर पैकेज के बारे में यदि आपको कोई और जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 9321901849, 9321901851, 9321901852, 7021090644 नंबर पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ