IRCTC Ayodhya Ram Janam Bhoomi Tour Package

IRCTC Ayodhya: सस्ते में होंगे श्री राम जन्मभूमि और 3 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, जानें Tour Package की पूरी डिटेल्स

IRCTC Ayodhya Tour Package: भारतीय रेलवे द्वारा अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि समेत 3 ज्योतिर्लिंग के दर्शन सस्ते में करने का मौका है।

विज्ञापन

देशभर में चारों तरफ खुशी का माहौल बना हुआ है, हर किसी की जुबां पर जय श्री राम का नाम है। सिर्फ अयोध्या में ही नहीं देश के अन्य राज्य और शहरों में श्री राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir Inauguration) के स्थापना का जश्न मनाया जा रहा है। अगर आप भी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के दर्शन करने जाना चाहते हैं और इसके लिए बजट फ्रेंडली प्लान बनाने की सोच रहे हैं, तो आइए आपको आईआरसीटीसी के सस्ते टूर पैकेज के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

IRCTC Ayodhya Tour Package

भारतीय रेलवे की ओर से किफायती टूर पैकेज पेश किया जा रहा है जिसमें अयोध्या में श्रीराम मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi) समेत 3 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। रेलवे का ये पैकेज 9 रात और 10 दिन के साथ है। इसमें आपको रहने-खाने से लेकर आने-जाने जैसी सुविधाएं काफी कम कीमत में मिल रही हैं।

Ayodhya, Prayagraj with 03 Jyotirling Darshan Tour Package

रेलवे की ओर से अयोध्या और प्रयागराज समेत 03 ज्योतिर्लिंग दर्शन का टूर पैकेज दिया जा रहा है, जो 9 राते और 10 दिनों के साथ वाला एक किफायती पैकेज है। इस टूर की शुरुआत अहमदाबाद/आणंद/छायापुरी/मेघनगर से होगी। जबकि, डेस्टिनेशन प्लेस अयोध्या / चित्रकूट / नासिक / प्रयागराज / श्रृंगवेरपुर / उज्जैन / वाराणसी है।

विज्ञापन

पैकेज की कितनी कीमत 

आरटीसीटी की ओर से 9 राते/10 दिन के साथ WZBGI14 पैकेज कोड के साथ टूर पैकेज ऑफर किया जा रहा है। ये यात्रा 05 फरवरी 2024 से शुरू है। इसमें आपको ट्रेन, बस, होटल, भोजन और बीमा की सुविधा मिलेगी। इस पैकेज की शुरुआती कीमत 20,500 रुपये है। हालांकि, अलग-अलग सुविधा के साथ पैकेज की कीमत अलग-अलग हैं।

विज्ञापन

IRCTC Ayodhya Tour Package Plan

  1. प्रति व्यक्ति इकोनॉमी क्लास (स्लीपर) की कीमत 20,500 रुपये है।
  2. प्रति व्यक्ति कम्फर्ट क्लास (3एसी) की कीमत 33,000 रुपये है।
  3. प्रति व्यक्ति सुपीरियर क्लास (2एसी) की कीमत 46,000 रुपये है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्लान के साथ आपको ठहरने, खाने-पीने और आने-जाने की सुविधा शामिल हैं। अयोध्या और प्रयागराज का टूर पैकेज कम कीमत में शानदार सुविधाओं के साथ उपलब्ध है। इसका फायदा आप भारतीय रेलवे की वेबसाइट (IRCTC) पर जाकर उठा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ