Train Ticket Booking Secret: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जिसकी मदद से हर रोज लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा आसानी से कर पाते हैं. आज भारतीय रेलवे पहाड़ों से लेकर देश के दूरदराज इलाकों तक पहुंच चुकी है और सभी शहरों से लेकर छोटे-छोटे गांवों को आपस में जोड़ने का काम कर रही है. लेकिन ट्रेन में यात्रा करते दौरान सबसे बड़ी समस्या रहती है नीचे की सीट न मिलना. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि ट्रेन में ज्यादा सीट होने के बावजूद उन्हें नीचे की सीट/ बर्थ नहीं मिलती है. ऐसे में जिन लोगों की उम्र ज्यादा होती है या फिर किसी अन्य तरह की परेशानी से जूझ रहे होते हैं, उन्हें इस दौरान बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं आप कैसे नीचे का बर्थ बुक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: FASTag New Rule : हाईवे पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना ब्लैकलिस्ट हो जाएगा फास्टैग;
नीचे की बर्थ कैसे बुक करें?
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने IRCTC को टैग कर लोअर बर्थ के बारे में सवाल किया था और सीनियर सिटीजन की टिकट को लेकर पूछा था. इसके जवाब में आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग और नीचे की सीट कैसे मिल सकती है और कैसे सिस्टम लोअर बर्थ अलॉट करता है उसके बारे में बता. अगर आप भी लोअर बर्थ बुक करना चाहते हैं, लेकिन हर बार आपको मिडिल या ऊपर का बर्थ मिल जाता है, तो आपको इस टिप का जरूर से इस्तेमाल करना चाहिए.
लोअर बर्थ बुक कैसे होगा? जानिए IRCTC का सीक्रेट
- आईआरसीटीसी ने सवाल का जवाब देते हुए बताया कि अगर किसी को उम्रदराज व्यक्ति के लिए लोअर बर्थ बुक करना है, तो वह सीनियर सिटीजन कोटा में टिकट बुक कर सकते हैं.
- IRCTC के मुताबिक, जनरल कोटा से बुक की गई टिकट में आप अपना प्रेफरेंस दे सकते हैं, लेकिन बर्थ का अलॉटमेंट सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है.
- अगर आप सीनियर सिटीजन के लिए टिकट बुक कर रहे हैं, तो सबसे पहले उनका कोटा लगाएं और फिर रिजर्वेशन चॉइस’ में ‘Book only if lower berth is allotted’ विकल्प चुन सकते हैं.
- वहीं अगर आप युवा है लेकिन लोअर बर्थ बुक करना चाहते हैं, तो बुकिंग विंडो खुलते ही टिकट बुक कर लें या सीट ज्यादा होने पर टिकट बुक करें और फिर रिजर्वेशन चॉइस’ में ‘Book only if lower berth is allotted’ विकल्प चुने. ऐसा करने पर नीचे की मिने का चांस बढ़ जाएगा.
- अगर बुकिंग के समय आपको लोअर बर्थ नहीं मिलती है तो आप यात्रा के दौरान ड्यूटी पर मौजूद कोच टीटीई (TTE) से संपर्क कर सकते हैं, वह सिस्टम में देख कर या फिर अन्य यात्री से बात कर सीट चेंज करवा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: New ITR Form: लागू हुआ नया ITR फॉर्म, दो मकानों के मालिकों को राहत; लेकिन रिपोर्टिंग की
संबंधित खबरें
Ambuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
14 mins agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
3 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
4 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
5 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
17 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines