FASTag New Rule : हाईवे पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना ब्लैकलिस्ट हो जाएगा फास्टैग; NHAI की नई गाइडलाइन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फास्टैग (FASTag) के इस्तेमाल को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। अगर आप भी हाईवे पर गाड़ी चलाते हैं, तो इन नियमों को जानना बेहद जरूरी है, वरना आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो सकता है।

FASTTAG.jpg
1 / 7

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह को और अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए नियमों को कड़ा कर दिया है। प्राधिकरण ने उन वाहन चालकों को चेतावनी दी है जो फास्टैग का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर न केवल आपका सफर रुक सकता है, बल्कि आपके फास्टैग को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।

Advertisment

हाथ में पकड़कर फास्टैग दिखाना पड़ेगा भारी

हाथ में पकड़कर फास्टैग दिखाना पड़ेगा भारी2 / 7

एनएचएआई (NHAI) ने देखा है कि कुछ चालक टोल प्लाजा पर फास्टैग को हाथ में पकड़कर दिखाते हैं, जो कि गलत है। इस तरह से फास्टैग का इस्तेमाल करने पर उसे ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन

विंडस्क्रीन पर चिपकाना है अनिवार्य

विंडस्क्रीन पर चिपकाना है अनिवार्य3 / 7

फास्टैग को हमेशा वाहन की विंडस्क्रीन (शीशे) पर ठीक से फिक्स किया जाना चाहिए। इससे RFID रीडर टैग को तुरंत स्कैन कर पाते हैं और वाहन बिना रुके टोल पार कर सकते हैं।

धोखाधड़ी और दुरुपयोग पर लगाम

धोखाधड़ी और दुरुपयोग पर लगाम4 / 7

बिना चिपकाए गए फास्टैग का इस्तेमाल कई वाहनों में किया जा सकता है, जिससे धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है। नियमों को सख्त करने का उद्देश्य सिस्टम के दुरुपयोग को रोकना और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

फर्जी वेबसाइटों से रहें सावधान

फर्जी वेबसाइटों से रहें सावधान5 / 7

एनएचएआई ने फास्टैग सेवाओं और एनुअल पास के नाम पर चल रही फर्जी वेबसाइटों के प्रति आगाह किया है। कभी भी संदिग्ध या प्रायोजित (sponsored) लिंक पर क्लिक न करें।

केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का करें इस्तेमाल

केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का करें इस्तेमाल6 / 7

फास्टैग से जुड़ी किसी भी सेवा के लिए केवल आधिकारिक राजमार्गयात्रा (Rajmargyatra) ऐप का उपयोग करें। अपनी बैंकिंग जानकारी, कार्ड डिटेल्स या ओटीपी (OTP) किसी के साथ साझा न करें।

विज्ञापन

बैरियर-फ्री टोलिंग की ओर कदम

बैरियर-फ्री टोलिंग की ओर कदम7 / 7

देश भर में उन्नत और बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम लागू किए जा रहे हैं। इन प्रणालियों की सफलता के लिए फास्टैग का सही तरीके से विंडस्क्रीन पर लगा होना सबसे महत्वपूर्ण शर्त है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन