IRCTC Kashi Package: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC ) देश के अलग-अलग हिस्सों में भ्रमण कराने का मौका लेकर लेकर आता है। IRCTC देश दुनिया के मशहूर मंदिरों के दर्शन के लिए अलग से पैकेज लेकर आता है। इसी क्रम में आईआरसीटीसी दिव्य काशी सिटी ऑफ लॉर्ड शिवा (Divya Kashi City Of Lord Shiva) के नाम से एक टूर पैकेज का संचालन करने जा रहा है।
कितने दिन का पैकेज?
दिव्य काशी सिटी ऑफ लॉर्ड शिवा नाम से IRCTC 5 दिन का पैकेज लेकर आया है। इसके जरिए आप 4 रात और 5 दिन काशी में बिता सकते हैं। इसमें पहले दिन यात्री देहरादून से 18.30 बजे ट्रेन संख्या 15120 से हरिद्वार पहुंचेंगे। इस पैकेज के तहत काशी मंदिर, हनुमान मंदिर, बी.एच.यू., दुर्गा मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। शाम को सारनाथ के लिए रवाना होंगे। वाराणसी में रात्रिभोज और रात्रि विश्राम के लिए होटल वापस लाया जाएगा। शाम को नाव से गंगा आरती में भी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि पर सस्ते में कीजिए इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन! IRCTC लाया ये खास ऑफर
कितना आएगा खर्च?
इस यात्रा में कुल मेंबर्स के हिसाब से अलग-अलग खर्च रखा गया है। इसका शुरुआती खर्च 9920 है, जिसमें 3AC-Economy जो सिंगल शेयरिंग में रहेगा उसको 17985 रुपये देने होंगे। डबल शेयरिंग में 11250 रुपये, ट्रिपल शेयरिंग में 9920 रुपये, चाइल्ड विद बेड 7260 और चाइल्ड विदाउट बेड के 6265 रुपये देने होंगे। वहीं, Deluxe (2 AC) की बात करें तो इसको भी क्रमश: 19660 रुपये, 12925, 11600, 8940 और 7940 का खर्च आएगा।
यात्रा से जुड़ी जरूरी बातें
यात्रा शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जैसे पहले से ही 2ए सी और 3एसी-इकोनॉमी क्लास में ट्रेन टिकट की पुष्टि कर लें। इस यात्रा के दौैरान रुकने के लिए AC रूम दिए जाएंगे। जिन गाड़ियों में घुमाया जाएगा उनमें भी AC की सुविधा होगी। इस यात्रा में 5 दिनों में खाना शामिल होगा। इस दौरान नाव की सवारी भी कराई जाएगी।
टिकट रद्द करने के क्या हैं नियम?
इसके अलावा अगर पैकेज बुक करने के बाद इसको रद्द करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं। अपने टिकट को रद्द करने के लिए अपने खाते में लॉग इन करें, जिस टिकट को आप रद्द करना चाहते हैं उसका टूर कन्फर्मेशन नंबर चुनें और ऑनलाइन बुक किए गए टिकट रद्द करें। आपका टिकट केवल वेबसाइट www.irctctourism.com पर ही रद्द हो सकता है, ये पीआरएस काउंटरों पर नहीं किया जाएगा। इसके अलावा ट्रेनों के देर से चलने/रद्द होने के कारण यात्रा कार्यक्रम के अनुसार एक या अधिक सेवाओं के छूटने पर आईआरसीटीसी उत्तरदायी नहीं होगा। पर्यटकों को अपने निजी सामान और सामान का ध्यान खुद रखना होगा, नुकसान या चोरी के लिए आईआरसीटीसी उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: IRCTC दे रहा सस्ते में ‘Bali’ घूमने का मौका! 5 दिन के लिए बुक कीजिए पैकेज
संबंधित खबरें
सस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
36 mins agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
2 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
3 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
4 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines