IRCTC दे रहा सस्ते में 'Bali' घूमने का मौका! 5 दिन के लिए बुक कीजिए पैकेज

IRCTC Tour Package: देश-विदेश में घूमने के शौकीन लोगों के लिए IRCTC नए-नए टूर पैकेज लेकर आता है। बाली घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए आईआरसीटीसी एक खास ऑफर लेकर आया है।

IRCTC indonesia tour package
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: देश-दुनिया को एक्सप्लोर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी बाली घूमने का एक खास मौका दे रहा है। इस खास ऑफर में लोग कम खर्चे में बाली घूम सकते हैं। IRCTC का ये पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है। जिसमें यात्री कई जगह का भ्रमण कर सकते हैं। इसके लिए बुकिंग कैसे करनी है, कब तक इसमें अप्लाई कर सकते हैं? पढ़िए सबकुछ।

‘अमेजिंग बाली ऑफर’

IRCTC कई तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए पैकैज लेकर आता है। अगर आप बाली (Indonesia) जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। ये पैकेज 4 रात और 5 दिनों के लिए है। जिसको IRCTC ने PUJA SPECIAL AMAZING BALI EX MUMBAI नाम दिया है। इसके तहत बाली की तमाम खूबसूरत जगहों की सैर कराई जाएगी। कई धार्मिक स्थलों की सैर कराई जाएगी।

Advertisment

IRCTC Tour Package

कितना होगा खर्चा?

सिंगल एडल्ट- 99600 रुपये
एडल्ट (डबल)- 89900 रुपये
एडल्ट (Triple Occupancy)- 89900 रुपये
चाइल्ड विद बेड (2-11 साल)- 84700 रुपये
चाइल्ड विदाउट बेड (2-11 साल)- 80200 रुपये

विज्ञापन

यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारियां

1- फ्लाइट के समय से 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें।
2- अगर फ्लाइट छूट जाती है तो उसके लिए IRCTC जिम्मेदार नहीं होगा।
3- उड़ान के दौरान खाना और ड्रिंक्स पैकेज के आधार पर दिया जाएगा।
4- बच्चों (02 से 11 वर्ष) और शिशु का आयु प्रमाण लाना जरूरी होगा।
5- जल्दी चेक इन और देर से चेक आउट के लिए भुगतान किया जाएगा।
6- होटल में किसी भी अतिथि से हुए नुकसान के लिए वह जुर्माना देगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ