India’s GDP 2022-23: FY23 में भारत की जीडीपी दर 7.2% रही; जनवरी-मार्च तिमाही में मिली 6.1% की ग्रोथ
Edited By Naresh Chaudhary

India GDP
Edited By Naresh Chaudhary

India GDP
India’s GDP 2022-23: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत की वास्तविक जीडीपी में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि रही है, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह 9.1 प्रतिशत थी।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा है कि जनवरी-मार्च तिमाही में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.1 प्रतिशत बढ़ा था, जबकि पिछली तिमाही में यह 4.4 प्रतिशत था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान वास्तविक जीडीपी में भारत की वृद्धि 2021-22 में 9.1% की तुलना में 7.2% पर आ गई है।
The growth in real GDP during 2022-23 is estimated at 7.2 per cent as compared to 9.1 per cent in 2021-22, says the Government of India pic.twitter.com/bdUR3hRIhM
— ANI (@ANI) May 31, 2023
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की ओर से कहा गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की जीडीपी या मौजूदा कीमतों पर जीडीपी 16.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। मंत्रालय ने कहा है कि मार्च तिमाही के लिए, मौजूदा कीमतों पर भारत की जीडीपी में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
उधर, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि 2023-24 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.5 प्रतिशत अनुमानित है, जबकि जोखिम समान रूप से संतुलित है। इस दौरान अर्थव्यवस्था के 7 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है।
आरबीआई ने मंगलवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में भारत की वृद्धि गति 2023-24 में स्थिर रहने की संभावना है, जबकि मुद्रास्फीति के दबाव में कमी के बावजूद वैश्विक दृष्टिकोण से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: