Indian Railways Rule Changed: ट्रेन में बदला गया रात में सोने का नियम, तुरंत चेक करें रेलवे की नई गाइडलाइंस

TRAIN SEAT

Indian Railways Rule Changed: भारतीय रेलवे ने ट्रेन में सफर करने के लिए कुछ नियमों में बदलाव किया है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप बदले हुए नियमों के बारे में अपडेट रहें। नए नियम खासतौर पर रात में सफर करने वाले यात्रियों पर लागू होंगे। रेलवे बोर्ड को यात्रियों से कुछ लोगों द्वारा रात में मोबाइल पर तेज आवाज में बात करने या संगीत सुनने की शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिया गया ये फैसला

इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने निर्णय लिया है कि आपकी रात्रि यात्रा के दौरान रात 10 बजे के बाद किसी भी यात्री को मोबाइल पर तेज आवाज में बात करने की अनुमति नहीं होगी और न ही वह तेज आवाज में संगीत सुन सकेगा।

यात्रियों की शिकायत मिलने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी यदि ट्रेन में सो रहे यात्रियों को कोई परेशानी होती है तो इसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

स्टाफ भी रात में करेगा शांति से काम

तेज आवाज की शिकायत के अलावा लोग रात में लाइट जलने की भी शिकायत करते हैं। नए नियम के मुताबिक रात के सफर में रात वाली लाइट को छोड़कर सभी लाइटें बंद करनी होंगी। ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, रात में चैकिंग स्टाफ, आरपीएफ, इलेक्ट्रीशियन, कैटरिंग स्टाफ व मेंटेनेंस स्टाफ शांति से काम करेगा।

विज्ञापन

इससे पहले रेलवे ने हाल ही में ट्रेनों के अंदर लिनेन, कंबल और पर्दे उपलब्ध कराना फिर से शुरू करने के आदेश जारी किए थे। देश में बढ़ते COVID-19 मामलों को देखते हुए प्रतिबंध लगाए गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ