Railways started special mobile service: भारतीय रेलवे परिवहन का एक विशाल नेटवर्क है। लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए इस पर निर्भर हैं। ट्रेन यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए नेटवर्क रेल यात्रियों को बुक किए गए टिकटों की पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, स्टेशनों के बीच ट्रेनों की उपलब्धता, ट्रेनों में सीट की उपलब्धता, ऑनलाइन टिकट बुक करने और रद्द करने, रेस्तरां-शैली के भोजन का ऑर्डर करने समेत कई सुविधाएं प्रदान करता है। इन सबके बीच, रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की डेस्टिनेशन अलर्ट सेवा भी बहुत जरूरी है।
यह सुविधा रात के यात्रियों को लाभ पहुंचाती है। बता दें कि कई लोगों को गंतव्य छूट जाने के डर से पूरी रात जागना पड़ता है। लेकिन, रेलवे की इस स्मार्ट तकनीक से यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे डेस्टिनेशन अलर्ट कॉल सेट कर सकते हैं। यानी एक अलार्म होगा जो आपका स्टेशन आने से पहले आपको जगा देगा और ऐसे में आपको रात में जागना भी पड़ेगा।
और पढ़िए – Gold Price Update: सोना पहुंचा 54500 के पार तो 68000 के करीब
कैसे उठाएं इस सुविधा का लाभ
रेलवे ने ऐसे यात्रियों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है, जो अब रात में बिना नींद में खलल डाले अपने गंतव्य तक पहुंचने की टेंशन को दूर कर सकती है। रेलवे द्वारा शुरू की गई एक नई विशेष सेवा के तहत अब यात्री को स्टेशन पहुंचने से 20 मिनट पहले कॉल करके उठाया जाएगा। इससे रात में सोते वक्त स्टेशन छूटने की चिंता दूर हो जाएगी।
‘Destination Alert Wake Up Alarm’ इस सर्विस का नाम है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको बस 139 रेलवे हेल्पलाइन नंबर डायल करना है।
फिर, डेस्टिनेशन अलर्ट विकल्प का चयन करके, आपको पहले 7 और फिर 2 अंक डायल करने होंगे। फिर आपको अपना 10 अंकों का पीएनआर नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। उसके बाद जैसे ही आप पीएनआर नंबर डालेंगे, आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा। इसके बाद स्टेशन पर पहुंचने से 20 मिनट पहले आपको कॉल आएगी।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
11 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
13 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
14 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
19 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
20 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
20 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
20 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
22 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
23 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines