---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Update: सोना पहुंचा 54500 के पार तो 68000 के करीब

Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी के दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सोने के साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई । मंगलवार को […]

---खबर नीचे जारी है---

Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी के दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सोने के साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई । मंगलवार को सोना 257 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 951 रुपये प्रति किलो की बड़ी से उछाल दर्ज की गई।

इसके बाद मंगलवार को एकबार सोना 54500 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया । वहीं चांदी 68000 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच कर बंद हुई। हालांकि अब भी लोगों के पास सोना 1700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 12000 प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता खरीददारी का मौका है। शर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।

और पढ़िए – New Loan Scheme: रेहड़ी-पटरी वाले जल्द शुरू करें अपना व्यवसाय, सरकार बस इस तारीख तक करेगी रुपयों की मदद

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन मंगलवार को सोना (Gold Price Update) 250 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 54505 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 54248 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

---खबर नीचे जारी है---

सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 951 रुपये की तेजी के साथ 67849 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) 883 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता कर 66898 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 257 महंगा होकर 54248 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 249 रुपया महंगा होकर 54031 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 229 रुपया महंगा होकर 49691 रुपये, 18 कैरेट वाला सस्ता 187रुपया महंगा होकर 40686 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 146 रुपये महंगा होकर 31735 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

---खबर नीचे जारी है---

ऑलटाइम हाई से सोना करीब 1700 और चांदी 12000 रुपये मिल रही है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 11695 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12131 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

और पढ़िए – Share Market Closing: इंडेक्स में गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक नीचे, बस ये शेयर रहे प्रॉफिट में

---खबर नीचे जारी है---

सोना खरीदने में ना करें देरी

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।

शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश की स्थिति में हैं कि उनके लिए सोने और चांदी की खरीदना कब ठीक रहेगा यानी सस्ता मिलेगा। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोना और चांदी के दाम में तेजी से हुई है।

---खबर नीचे जारी है---

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

और पढ़िए – मंदी की ओर बढ़ रहा चीन! सर्वे में खुलासा- कारोबारियों का उठ रहा भरोसा, व्यापारिक विश्वास सबसे निचले स्तर पर

---खबर नीचे जारी है---

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना

सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

---खबर नीचे जारी है---

जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 21, 2022 06:45 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola