Indian Railway: ट्रेन में सफर करने वाले यात्री यात्रा के दौरान अक्सर परेशान दिखते हैं। कई यात्रियों को यात्रा से जुड़े अपने अधिकारों के बारे में पता नहीं होता है। इन यात्रियों में ज्यादातर वह यात्री होते हैं जिनको अपर, या मिडिल बर्थ मिली होती है। यात्रियों को पता होना चाहिए कि दिन में सफर के दौरान अपर बर्थ वाले यात्री लोअर बर्थ पर बैठ सकते हैं। इस बात पर कई बार यात्रियों में झगड़ा भी होता है। आज आपको इसी नियम के बारे में बताएंगे।
अपर बर्थ और लोअर बर्थ के यात्री में झगड़ा
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपनी यात्रा से जुड़ा पोस्ट शेयर किया। जिसमें उसने लिखा कि ‘रेल यात्रा के दौरान 2AC में दो सहयात्री आपस में झगड़ा कर रहे थे। उनके झगड़े की वजह अपर बर्थ और लोअर बर्थ। पर बर्थ वाला अधेड़ उम्र का यात्री नीचे वाली बर्थ पर आकर बैठ गया था और बार-बार कहने पर भी ऊपर अपनी बर्थ पर नहीं जा रहा था। उसका कहना था कि दिन के समय नीचे वाली बर्थ पर बैठ कर यात्रा करना उसका अधिकार है। अब सवाल ये उठता है कि इसको लेकर रेलवे का क्या नियम है?
ये भी पढ़ें: Business: रेलवे स्टेशन पर खोलना चाहते हैं शॉप तो जान लें ये जरूरी बातें, बड़े काम की हैं ये टिप्स
बर्थ पर क्या है रेलवे का नियम?
रेलवे के नियम को देखें तो उसमें कहा गया है कि दिन में साइड लोअर बर्थ पर यात्रा करने वाले को साइड अपर बर्थ के यात्री को लोअर बर्थ पर बैठने की जगह देनी होगी। अगर लोअर बर्थ पर RAC वाले दो यात्री सफर कर रहे हैं, तो रूल कहता है कि अपर बर्थ वाले यात्री को नीचे वाली बर्थ पर बैठने के लिए जगह देनी होगी। ये रूल सुबह 6 बडे से रा 10 बजे तक लागू होता है। आपको बता दें कि रेलवे ने ट्रेन की लोअर बर्थ को दिव्यांग या फिजिकली डिसेबल्ड लोगों के लिए रिजर्व रखा है। अगर कोई फिजिकली डिसेबल्ड यात्री टिकट बुक करता है तो उसको लोअर बर्थ ही मिलेगी।
अगर जगह न मिले तो क्या करें?
यात्रा के दौरान इस तरह के कई मामले देखने को मिलते हैं, जिसमें अपर बर्थ के यात्री को नीचे बैठने की इजाजत नहीं दी जाती है। ऐसे में अपर बर्थ वाला यात्री टीटीई से अपनी समस्या बता सकता है। टीटीई रेलवे पुलिस के साथ मिलकर आपकी मदद कर सकता है।
ये भी पढ़ें: Indian Railways: 1 नवंबर को बुक करने जा रहे हैं ट्रेन टिकट? पहले जान लीजिए नया नियम
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
7 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
13 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
14 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
16 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
16 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
18 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
18 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
21 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
21 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines