आईआरसीटीसी (IRCTC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई ई-पेंट्री (E-Pantry) सेवा शुरू की है. यह सुविधा खासतौर से उन 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए है जिनमें पेंट्री कार नहीं होती या जिनमें टिकट के साथ खाने का ऑप्शन शामिल नहीं होता. ई-पेंट्री सेवा दरअसल, आईआरसीटीसी की एक डिजिटल पहल है जिसके तहत यात्री अपनी सीट पर बैठे-बैठे स्टैंडर्ड मील जैसे वेज/नॉन-वेज थाली और रेल नीर बुक कर सकते हैं.
India-Pakistan Match देखने के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली, हवाई किराए में ही लग जाएंगे 100,000 रुपये
खाना बुक करने पर आपको एक Meal Verification Code (MVC) मिलता है, जिसे डिलीवरी के समय वेंडर को दिखाना होता है. अगर किसी वजह से खाना डिलीवर नहीं होता, तो यात्री रिफंड का दावा भी कर सकते हैं.
किन प्रमुख ट्रेनों में शुरू हुई है यह सेवा?
शुरुआत में इसे विवेक एक्सप्रेस (देश की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन) में टेस्ट किया गया था. अब यह 25 ट्रेनों में उपलब्ध है, जिनमें शामिल हैं:
DA Hike: कितना बढ़ेगा लेवल 1 कर्मचारियों का DA? जल्द मिलने वाला है 2 महीने का एरियर भी
- स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस
- स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस
- कर्नाटक संपर्क क्रांति
- मंगलाद्वीप एक्सप्रेस
- कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
- पुष्पक एक्सप्रेस
- पश्चिम एक्सप्रेस, और अन्य
ऑनलाइन खाना कैसे बुक करें?
आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या Food on Track ऐप के जरिए खाना ऑर्डर कर सकते हैं:
SBI, HDFC, Bajaj Housing, कौन दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन, देखें लिस्ट
PNR नंबर डालें: IRCTC eCatering वेबसाइट या ऐप पर अपना 10 अंकों का PNR नंबर दर्ज करें.
स्टेशन चुनें: उन स्टेशनों की सूची देखें जहां खाना उपलब्ध है और अपनी पसंद का स्टेशन चुनें.
मेन्यू और रेस्टोरेंट: उपलब्ध रेस्टोरेंट जैसे Haldiram, Domino’s, या स्थानीय वेंडर और मेन्यू में से खाना चुनें.
ऑर्डर प्लेस करें: अपना मोबाइल नंबर और सीट नंबर कंफर्म करें.
भुगतान: आप ऑनलाइन (UPI, कार्ड) या Cash on Delivery (COD) का विकल्प चुन सकते हैं.
खाना लें : ट्रेन के उस स्टेशन पर पहुंचने पर वेंडर आपकी सीट पर खाना पहुंचा देगा. आपको प्राप्त हुआ MVC कोड वेंडर को दिखाना होगा. बता दें कि केवल FSSAI अप्रूव्ड रेस्टोरेंट से ही खाना डिलीवर किया जाता है.
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 hr agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
5 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
5 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
6 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
8 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
9 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
11 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
12 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines