India-Pakistan Match देखने के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली, हवाई क‍िराए में ही लग जाएंगे 100,000 रुपये

India-Pakistan T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप का मैच कोलंबो में खेला जाएगा. कोलंबो के लिए फ्लाइट का किराया पहले ही काफी बढ़ गया है.

FLIGHT RATE.jpg

भारत पाक‍िस्‍तान का मैच कोलंबो में होने वाला है.

क्रिकेट के सबसे बड़े महामुकाबले, यानी भारत बनाम पाकिस्तान के रोमांच ने कोलंबो के आसमान में हवाई सफर को बेहद महंगा कर दिया है. 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब उमड़ने वाला है. नतीजा यह है कि मैच से ठीक पहले दिल्ली से कोलंबो के हवाई किराए में जबरदस्त उछाल आया है.

विज्ञापन

हवाई किराए में भारी उछाल

अगर आप मैच देखने के लिए शनिवार या रविवार (मैच वाले दिन) कोलंबो जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अपनी जेब काफी ढीली करनी होगी. मेकमायट्रिप (MakeMyTrip) के ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली से कोलंबो की सीधी फ्लाइट का एक तरफ का किराया 1 लाख रुपये के पार जा चुका है. शनिवार को एयर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 90,031 से 109,340 रुपये के बीच था.

विज्ञापन

श्रीलंकन ​​एयरलाइंस का किराया 145,220 रुपये था. रविवार को, मैच के दिन, एयर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 109,340 रुपये और श्रीलंकन ​​एयरलाइंस का किराया 65,915 रुपये था. श्रीलंकन ​​एयरलाइंस का किराया कम है क्योंकि जब तक फ्लाइट कोलंबो पहुंचेगी और यात्री एयरपोर्ट से निकलेंगे, तब तक मैच खत्म हो चुका होगा.

मंगलवार सुबह 11 बजे जब किराए की जांच की गई, तो कीमतों में अप्रत्याशित बढ़त देखी गई. सामान्य दिनों के मुकाबले यह किराया कई गुना ज्यादा है.

विज्ञापन

बता दें क‍ि दिल्ली से कोलंबो पहुंचने में औसतन 4 घंटे का समय लगता है. यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. क्रिकेट के इस जुनून की वजह से न केवल उड़ानें बल्कि कोलंबो के होटलों की बुकिंग भी लगभग फुल हो चुकी है. अगर आप जाने का मन बना रहे हैं, तो कनेक्टिंग फ्लाइट्स (वाया चेन्नई या दुबई) एक सस्ता विकल्प हो सकती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ