---विज्ञापन---

सावित्री जिंदल बनीं देश की सबसे अमीर महिला, अजीम प्रेमजी को भी छोड़ा पीछे, जानिए नेटवर्थ

India richest woman Savitri Jindal net worth $25 billion: सावित्री जिंदल ने पति की मृत्यु के बाद कंपनी का सारा कारोबार खुद संभाला और उसे देश की सबसे बड़ी कंपनियों से एक बनाया। सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 25 बिलियन डॉलर है।

India richest woman Savitri Jindal net worth $25 billion: जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, जिंदल की वर्तमान में कुल संपत्ति 25 बिलियन डॉलर है। इसी के साथ उन्होंने नेटवर्थ के मामले में विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी को पछाड़ दिया है और देश की पांचवीं सबसे अमीर शख्सियत बन गई हैं। बता दें कि विश्व रैंकिंग में बिलियनेयर्स की लिस्ट में जिंदल 61वें स्थान पर हैं जबकि प्रेमजी 66वें स्थान पर हैं।

सावित्री जिंदल की संपत्ति में 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी

सावित्री जिंदल ने पति की मृत्यु के बाद कंपनी का सारा कारोबार खुद संभाला और उसे देश की सबसे बड़ी कंपनियों से एक बनाया। सावित्री जिंदल की संपत्ति में 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जबकि, अजीम प्रेमजी की नेटवर्थ में 42 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बाद अजीम प्रेमजी भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। हालांकि, पिछले दो वर्षों में विप्रो के शेयर में बड़ी गिरावट देखी गई। अब अजीम प्रेमजी इंडिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर अमीरों में छठे स्थान पर हैं और उनका स्थान सावित्री जिंदल के बाद है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

जानिए सावित्री जिंदल के बारे में

सावित्री जिंदल का जन्म असम के तुनसुकिया में 20 मार्च 1950 में हुआ था, उन्होंने 1970 में जिंदल ग्रुप के फाउंडर ओम प्रकाश जिंदल से शादी की थी। ओम प्रकाश की 2005 में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान चली गई थी। जिसके बाद उन्होंने कंपनी का सारा कारोबार खुद संभाला और उसे ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया।

बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति $92.3 बिलियन है। विश्व रैंकिंग में अंबानी 13वें स्थान पर हैं। अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 85.3 बिलियन डॉलर है। गौरतलब है कि अडानी विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Kotak Mahindra Bank ने बढ़ाया FD का इंटरेस्ट रेट, मिलेगा 7% से ज्यादा ब्याज; देखिए नई लिस्ट

ये भी पढ़ें: Bhadresh Shah Success Story: मिलें 35 हजार करोड़ के कंपनी के मालिक से

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन हैं Farah Malik Bhanji, जिसे अरबपति पिता ने बनाया अपना वारिस

First published on: Dec 13, 2023 07:43 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola