Kotak Mahindra Bank ने बढ़ाया FD का इंटरेस्ट रेट, मिलेगा 7% से ज्यादा ब्याज; देखिए नई लिस्ट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Kotak Mahindra Bank Fixed Deposit Interest Rate: क्या आप भी कोटक महिंद्रा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बैंक की ओर से निवेशकों को अधिक ब्याज दर का फायदा मिल सकता है। बैंक की ओर से चुनिंदा एफडी पर अधिक ब्याज दर का फायदा मिल रहा है। अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट करने की सोच रहे हैं या कोटक की एफडी में निवेश कर चुके हैं तो आइए जानते हैं कि बैंक की ओर से किन एफडी अधिक ब्याज का फायदा दिया जा रहा है?
कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने अलग-अलग अवधि वाली एफडी जो 2 करोड़ रुपये से कम है, उसके ब्याज दर को 85 बेसिस पॉइंट तक बढ़ा दिया है। बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 7.80% की ब्याज दर का फायदा दिया जा रहा है। ये फायदा 23 महीने की एफडी पर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ये 4 बैंक दे रहे हैं FD पर 8% तक ब्याज
कोटक महिंद्रा ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। ये बढ़ोतरी खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है जो 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी करवाएंगे। इस पर उन्हें 7.80% ब्याज दर का फायदा मिलेगा। इसके अलावा अन्य अवधि वाली एफडी पर 85 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है।
ये भी पढ़ें- Post Office TD vs SBI FD: कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज?
Fixed Deposit क्या है? वीडियो के माध्यम से जानिए…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: