भारतीय डाक भी देने जा रहा है Amazon जैसी सर्विस, इन प्रोडक्ट्स को बेचेगा और आपको होंगे सॉलिड फायदे

india post

नई दिल्ली: भारतीय डाकघर का दायरा पूरे देश में हर गली तक फैला हुआ है। अब ऐसे में वह एक ई-कॉमर्स वेबसाइट की तरह काम करेगा तो इसका बहुत फायदा पहुंचेगा। India Post अब अमेजॉन व फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की तरह की भारतीय डाक की वेबसाइट से लोगों के घरों तक सामान पहुंचाएगा। इसके साथ ही आम लोगों को अन्य सुविधा भी मिलेगी, जो शायद पहले से चालू बड़ी कंपनियां नहीं दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघरों की पहुंच हर एक ग्रामीण इलाके तक

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अमेजॉन व फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ई-कॉमर्स वेबसाइट की पहुंच जहां तक नहीं होगी वहां तक भी भारतीय डाक पहुंच जाता है तो अब जहां ये साइट सर्विस नहीं दे पाती वहां भी डाक पहुंचेगा और लोगों को जहां अपना पार्सल चाहिए होगा वहीं मिलेगा। बता दें कि भारत में डाकघरों की पहुंच हर एक ग्रामीण इलाकों में है और इसकी संख्या लगभग 1.55 लाख से भी अधिक है।

अन्य साइट की तरह भारतीय डाक भी ग्राहकों और दुकानदारों को मौका दे रही है कि वे साथ काम कर सकते हैं या फिर सामान भी खरीद सकते हैं। भारतीय डाक की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर पंजीकृत करने के लिए ‘Ecom.Indiapost.Gov.In’ पर जाना होगा।

विज्ञापन

बहुत सारे प्रोडक्ट होंगे मौजूद, लेकिन ये लिस्ट आई सामने
-कपडे
–इंडियन पोस्ट प्रोडक्ट
–बैंगल्स
–गिफ्ट
–होम एप्लायंसेज
–बास्केट, आदि

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ