---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Today: सोना खरीदारों की मौज! 29,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी नीचे आया भाव

Gold Price Today: पितृ पक्ष के बाद से त्योहारों का एकबार फिर से सीजन शुरू होने वाला है। नवरात्रि, दिवाली, धनतेरस जैसे त्योहारों पर लोग बड़ी तादाद में सोना और चांदी खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पिछले कई […]

---विज्ञापन---

Gold Price Today: पितृ पक्ष के बाद से त्योहारों का एकबार फिर से सीजन शुरू होने वाला है। नवरात्रि, दिवाली, धनतेरस जैसे त्योहारों पर लोग बड़ी तादाद में सोना और चांदी खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव के बीच इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। आज सोना 552 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 760 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट के बाद सोना फिलहाल 49374 रुपये और चांदी 55570 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 6800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 24400 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बने अडानी तो ग्रुप के इस शेयर ने भी बनाया रिकॉर्ड

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार (16 September) को सोना (Gold Price Update) 552 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49374 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 374 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49926 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

---विज्ञापन---

– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 760 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 55570 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Price) 20 रुपये सस्ता होकर 56330 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 158 रुपये की दर से सस्ता होकर 49,154 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 592 रुपये की गिरावट के साथ 55,825 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

---विज्ञापन---

ऑलटाइम हाई से सोना 6800 और चांदी 24400 रुपये मिल रहा है सस्ता

इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6826 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24410 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 49374 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 49176 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 45227 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37031 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 28884 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

---विज्ञापन---

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 0.33 डॉलर की तेजी के साथ 1,663.02 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 19.01 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।

अभी पढ़ें PNB FD Interest Rate 2022: वरिष्ठ, अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD दरों में वृद्धि; डिटेल्स चेक करें

---विज्ञापन---

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi)

22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50120, Silver Price : Rs. 56400

---विज्ञापन---

मुंबई (Mumbai)

22ct Gold : Rs. 45800, 24ct Gold : Rs. 49960, Silver Price : Rs. 56400

---विज्ञापन---

कोलकाता (Kolkata)

22ct Gold : Rs. 45800, 24ct Gold : Rs. 49960, Silver Price : Rs. 56400

---विज्ञापन---

चेन्नई (Chennai)

22ct Gold : Rs. 46260, 24ct Gold : Rs. 50460, Silver Price : Rs. 61600

---विज्ञापन---

हैदराबाद (Hyderabad)

22ct Gold : Rs. 45800, 24ct Gold : Rs. 49960, Silver Price : Rs. 61600

---विज्ञापन---

बंगलुरु (Bangalore)

22ct Gold : Rs. 45850, 24ct Gold : Rs. 50020, Silver Price : Rs. 61600

---विज्ञापन---

मंगलुरु (Mangalore)

22ct Gold : Rs. 45850, 24ct Gold : Rs. 50020, Silver Price : Rs. 61600

---विज्ञापन---

अहमदाबाद (Ahmedabad)

22ct Gold : Rs. 45850, 24ct Gold : Rs. 50020, Silver Price : Rs. 56400

---विज्ञापन---

सूरत (Surat)

22ct Gold : Rs. 45750, 24ct Gold : Rs. 50020, Silver Price : Rs. 56400

---विज्ञापन---

नागपुर (Nagpur)

22ct Gold : Rs. 45830, 24ct Gold : Rs. 49980, Silver Price : Rs. 56400

---विज्ञापन---

पुणे (Pune)

22ct Gold : Rs. 45830, 24ct Gold : Rs. 49980, Silver Price : Rs. 56400

---विज्ञापन---

भुवनेश्वर (Bhubaneswar)

22ct Gold : Rs. 45800, 24ct Gold : Rs. 49960, Silver Price : Rs. 61600

---विज्ञापन---

चंडीगढ़ (Chandigarh)

22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50120, Silver Price : Rs. 56400

---विज्ञापन---

जयपुर (Jaipur)

22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50120, Silver Price : Rs. 56400

---विज्ञापन---

लखनऊ (Lucknow)

22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50120, Silver Price : Rs. 56400

---विज्ञापन---

पटना (Patna)

22ct Gold : Rs. 45830, 24ct Gold : Rs. 49980, Silver Price : Rs. 56400

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 16, 2022 01:24 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola