Nitin Arora
Read More
ICICI Bank: ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स, यात्रा, ऑनलाइन शॉपिंग, डाइनिंग और फूड ऑर्डरिंग, स्वास्थ्य और सौंदर्य, गिफ्टिंग और विशेष प्रस्तावों के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों में डील्स और छूट की एक लंबी लिस्ट की पेशकश करने के लिए ‘समर बोनांजा’ को लॉन्च किया है। ऑफर लगभग सभी प्रमुख ब्रांडों पर उपलब्ध हैं। इनमें अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, एपल, वनप्लस, सैमसंग, एलजी,
सोनी, मेक माई ट्रिप, ईज माई ट्रिप, टाटा क्लिक, स्विगी और जोमाटो इत्यादि शामिल हैं।
बैंक द्वारा एक बयान में कहा गया, ‘इस साल, ICICI बैंक ने ‘बीट द हीट विद ईएमआई’ की थीम के साथ विशेष ईएमआई ऑफर तैयार किए हैं, जो ग्राहकों को मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, यात्रा और ऑनलाइन शॉपिंग श्रेणियों में खरीदारी पर अधिक बचत करने की अनुमति देगा और इसे और अधिक किफायती बना देगा।’
और पढ़िए – Axis Bank ने FD की ब्याज दरों में की कटौती, अब फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.95% तक की पेशकश; चेक करें नए रेट
‘Summer Bonanza’ ऑफर्स के लॉन्च के साथ ICICI बैंक का लक्ष्य अपने ग्राहकों को उनके पसंदीदा प्रोडक्ट और सर्विस पर भारी छूट और कैशबैक की पेशकश कर खरीदारी का सुखद अनुभव प्रदान करना है। ग्राहक अपने आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, ईएमआई और कंज्यूमर फाइनेंस के साथ इन रोमांचक ऑफर्स का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।
और पढ़िए – ICICI Bank ने ऑफर्स से भर दी ग्राहकों की झोली, स्पेशल ‘Summer Bonanza’ हुआ लॉन्च
इसके अतिरिक्त ऑनलाइन शॉपिंग पर भी 20 फिसदी तक की छूट मिलेगी। वहीं, गिफ्टिंग के लिए फर्न्स और पेटल्स और फ्लोरिस्टा पर 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी। हेल्थ एंड ब्यूटी प्रोडक्ट पर भी 15 फिसदी तक की छूट रहेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।