Home Loan EMI Tricks: 30 साल का होम लोन 11 साल में हो सकता है खत्‍म, समझें EMI का गणित और आसान फॉर्मूला

Home Loan Prepayment Rules: जानें कैसे प्लस वन और 10% EMI बढ़ोतरी फॉर्मूले से आप अपने 30 साल के होम लोन को 11 साल से भी कम समय में चुका सकते हैं.

Pay Off Home Loan Fast

30 साल का लोन 11 साल में खत्‍म हो सकता है, जानें कैसे

क‍िसी भी म‍िड‍िल क्‍लास के लिए अपना घर होना किसी सपने के सच होने जैसा होता है. लेकिन इस सपने को पूरा करने के चक्‍कर में जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा होम लोन की EMI चुकाने में ही निकल जाता है. अगर आप 30 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आप ली गई मूल रकम (Principal) से भी ज्यादा पैसा सिर्फ बैंक के ब्याज (Interest) में भर देते हैं.

विज्ञापन

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही वित्तीय प्लानिंग करके आप 30 साल के लंबे होम लोन को सिर्फ 11 साल में खत्म कर सकते हैं? आइए समझते हैं क‍ि ऐसा कैसे हो सकता है.

विज्ञापन

होम लोन का गणित और सबसे बड़ी गलतफहमी

मान लीजिए आपने 7.5% की न्यूनतम ब्याज दर पर 30 साल के लिए 1 करोड़ रुपये का होम लोन लिया. इस हिसाब से आपकी हर महीने की EMI 69921 रुपये बनेगी. अब इस कैल्‍कुलेशन को समझें:

विज्ञापन

लिया गया लोन: 1 करोड़ रुपये
30 साल में चुकाया गया कुल ब्याज: 1.51 करोड़ रुपये से अधिक
बैंक को कुल भुगतान: 2.51 करोड़ रुपये

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर वे 69,921 रुपये की EMI दे रहे हैं, तो उनका लोन बैलेंस भी उतने ही रुपये से कम हो रहा है. लेकिन सच्चाई अलग है. शुरुआती सालों में आपकी 69921 रुपये की EMI का लगभग 90% हिस्सा (लगभग 62500 रुपये ) सिर्फ ब्याज चुकाने में जाता है, जबकि मूल रकम (Principal) केवल 7421 ही कम होती है. शुरुआती 15 सालों तक ब्याज का बोझ ऐसे ही बना रहता है.

विज्ञापन

होम लोन जल्दी चुकाने के 2 जादुई फॉर्मूले
प्लस वन (Plus One) फॉर्मूला
इस तरीके में आपको पूरे साल में नियमित 12 EMI देने के अलावा 1 अतिरिक्त EMI का भुगतान करना होता है. यानी साल में कुल 13 EMI देनी होती हैं. इसका फायदा ये होता है क‍ि क्‍योंक‍ि नियमित EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज में जाता है, इसलिए साल में दी गई यह 13वीं एक्स्ट्रा EMI सीधे आपकी मूल रकम को कम करती है. केवल इस एक रणनीत‍ि से आपका 30 साल का लोन 23 साल और 7 महीने में ही खत्म हो जाएगा.

विज्ञापन

10 परसेंट फॉर्मूला
हर साल आपकी सैलरी या बिजनेस में कुछ न कुछ बढ़ोतरी जरूर होती है. बस उसी हिसाब से आपको हर साल अपनी EMI की राशि को 10% बढ़ा देना है. अगर आपकी EMI 20000 रुपये है, तो अगले साल इसे बढ़ाकर 22000 रुपये कर दें और उसके अगले साल फिर 10% बढ़ाएं. ऐसा करने से 30 साल का लोन घटकर सिर्फ 11 साल और 2 महीने में पूरी तरह चुकता हो जाएगा.

साढ़े 10 साल में हो जाएं पूरी तरह लोन फ्री
अगर आप इन दोनों रणनीतियों को मिला देते हैं, यानी हर साल 1 एक्स्ट्रा EMI भी भरते हैं और हर साल EMI को 10% बढ़ाते भी हैं तो आपका होम लोन 10 साल और 6 महीने (यानी 11 साल से भी कम) में खत्म हो जाएगा. लोन जल्दी खत्म करने का सबसे सरल नियम यही है कि आप जितनी जल्दी हो सके अपनी मूल रकम (Principal) को घटाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ