Home Loan New Scheme: देशभर के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है केंद्र सरकार का 'गृह सुगम' पोर्टल?
Gruh Sugam Portal: देशभर के सरकारी कर्मचारियों के लिए होम लोन की नई स्कीम लॉन्च हुई है। केंद्रीय और राज्य सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने एक फैसला लिया है, जिसके तहत सरकार कर्मचारी वहीं अपना घर बना सकेंगे, जहां उनकी पोस्टिंग होगी।

Home Loan Portal: केंद्र या राज्य में सरकारी नौकरी करते हैं, भारतीय सेना, वायुसेना या नौसेना के जवान या अधिकारी हैं, CRPF या अन्य अधैसैनिक बलों के जवान हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जहां पोस्टिंग हैं, वहां अपना घर बनाने और परिवार को साथ रखने का सुनहरा मौका मिल रहा है।
क्या है गृह सुगम पोर्टल?
2 / 6केंद्र सरकार की सरकारी संस्था नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) ने 'गृह सुगम' नामक वेब पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर केंद्र और राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों को होम लोन की सर्विस मिलेगी। इस होम लोन से कर्मचारी वहां अपना घर बना सकेंगे, जहां उनकी पोस्टिंग हुई है।
कैसे मंजूर होगा होम लोन?
3 / 6बता दें कि अगर भारतीय सेना का कोई जवान या अधिकारी जम्मू-कश्मीर में तैनात है। वह जम्मू-कश्मीर में ही घर बनाना चाहते हैं और परिवार को साथ रखना चाहते हैं तो नेशनल हाउसिंब बैंक के गृह सुगम पोर्टल पर होम लोन के लिए आवेदन करेंगे। जम्मू-कश्मीर से ही होम लोन मंजूर हो जाएगा।
क्या है गृह सुगम पोर्टल का मकसद?
4 / 6गृह सुगम पोर्टल का मकसद लोगों को घर का मालिक बनने का मौका देना। होम फाइनेंस सर्विस को बढ़ावा देना। लोगों को किफायती दामों पर होम लोन उपलब्ध कराना। उन्हें एक से ज्यादा प्रॉपर्टी बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। होम लोन के लिए बैंकों के चक्कर काटने से छुटकारा दिलाना है।
होम लोन के लिए कैसे करें अप्लाई?
5 / 6बता दें कि पोर्टल पर देशभर के बैंक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। सेना-वायुसेना और नौसेना के जवान, अर्धसैनिक बलों के जवान और सरकारी कर्मचारी (राज्य और केंद्र) अपनी-अपनी जिला प्रशासनिक इकाइयों के जरिए होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बहुत कम जानकारी (डेटा) देकर होम लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है।
होम लोन के लिए कैसे मिलेंगे ऑफर?
6 / 6बता दें कि गृह सुगम पोर्टल से देशभर के बैंक कनेक्ट होंगे। होम लोने देने वाली संस्थाएं भी रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। आवेदक अलग-अलग बैंकों और संस्थाओं के होम लोन ऑफर की तुलना करके बेस्ट ऑफर सेलेक्ट कर सकते हैं और होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।