SIP deposit: नौकरीपेशा हो या बिजनेसमैन, हर कोई अमीर बनने का सपना देखता है। कई बार लोग अच्छी कमाई के बाद भी बचत नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है। लेकिन अगर पैसा सही तरीके से निवेश किया जाए तो आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता। आज हम आपको एक्सपर्ट के इन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप रोजाना सिर्फ 100 रुपये बचाकर करोड़ों का फंड जमा कर सकते हैं।
अगर आपकी सैलरी कम है तो भी आप रोजाना 100 रुपये आसानी से बचा सकते हैं। अमीर बनने के लिए आपको बड़े निवेश की आवश्यकता नहीं है।
अक्सर ऐसा भी होता है कि कई लोग सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार करते हैं। उनका कहना है कि एक बार सैलरी बढ़ जाए तो निवेश शुरू हो जाता है। लेकिन हकीकत में ऐसा कम ही होता है और निवेश किया जाता है।
100 रुपये से एक करोड़ तक
आप रोजाना 100 रुपये बचाकर 1 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प SIP है। एसआईपी के जरिए आप महज 100 रुपये बचाकर 1 करोड़ रुपये का फंड जमा कर सकते हैं।
इसका फॉर्मूला बहुत आसान है। कई म्यूचुअल फंडों ने लंबी अवधि में निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। कुछ फंड तो ऐसे हैं जिन्होंने 20 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। आजकल ज्यादातर लोग म्यूचुअल फंड के बारे में जानते हैं।
अगर आप प्रतिदिन 100 रुपये बचाते हैं, तो आप एक महीने में 3000 रुपये बचाएंगे। अगर आप इसे म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं और 20 फीसदी तक का सालाना रिटर्न पाते हैं, तो 21 साल यानी 252 महीनों में आपके पास लगभग 1,16,05,388 रुपये का फंड होगा।
इस दौरान आपके पास कुल 7,56,000 रुपये जमा होंगे। अगर आपको 20 फीसदी की जगह 15 फीसदी का रिटर्न भी मिले तो आपको करीब 53 लाख रुपये मिलेंगे। अगर आप कम समय में करोड़ों रुपये जमा करना चाहते हैं तो आपको अपनी निवेश राशि बढ़ानी होगी।
(Xanax)
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 hr agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
2 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
10 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
10 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines