EPF Emergency Withdrawal Rules 2026: जिंदगी में कभी-कभी ऐसी आपातकालीन स्थितियां (Emergency) आ जाती हैं, जब अचानक बड़े पैसों की जरूरत पड़ जाती है. ऐसे में चिंता करने के बजाय आपका एम्प्लॉई प्रॉविडेंट फंड (EPF) खाता आपके बड़े काम आ सकता है.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने मेंबर्स को संकट के समय नॉन-रिफंडेबल एडवांस (Non-refundable EPF Advance) यानी ऐसा पैसा निकालने की सुविधा देता है, जिसे आपको वापस चुकाने की जरूरत नहीं होती. आइए जानते हैं कि किन-किन जरूरतों के लिए आप पीएफ खाते से कितना पैसा निकाल सकते हैं.
किन-किन परिस्थितियों में निकाल सकते हैं एडवांस PF?
EPFO मेंबर्स बीमारी, बेरोजगारी, घर खरीदने/बनाने, बच्चों की पढ़ाई और शादी-ब्याह जैसी जरूरतों के लिए एडवांस पीएफ का दावा कर सकते हैं.
किस जरूरत में कितना पैसा निकालने की है अनुमति?
बीमारी के इलाज के लिए (Illness): अगर परिवार में कोई गंभीर बीमारी आ जाए, तो इलाज के लिए 6 महीने की बेसिक सैलरी + महंगाई भत्ता (Basic Wages + DA) या फिर कर्मचारी के ब्याज सहित कुल शेयर में से जो भी कम हो, उतनी राशि निकाली जा सकती है.
नौकरी जाने या बेरोजगारी पर (Unemployment): अगर आपकी नौकरी चली जाती है या आप बेरोजगार हैं, तो आप अपने कुल EPF बैलेंस का 75% तक हिस्सा एडवांस के रूप में निकाल सकते हैं.
घर या जमीन खरीदने/बनाने के लिए (Housing): घर खरीदने, निर्माण कराने या होम लोन चुकाने जैसी विशेष शर्तों के तहत पात्र मेंबर्स अपने पीएफ बैलेंस का 90% तक हिस्सा निकाल सकते हैं.
नोएडा की 800 कंपनियों को EPFO का सख्त अल्टीमेटम, 31 अक्टूबर तक ये काम न किया तो कार्रवाई तय
पढ़ाई और शादी के लिए : बच्चों की उच्च शिक्षा या परिवार में शादी-ब्याह के लिए भी पीएफ से एडवांस फंड निकालने का नियम है, जो नियमों व पात्रता पर निर्भर करता है.
ध्यान रखने योग्य बातें
यह एडवांस पैसा पूरी तरह से Non-refundable होता है, यानी इसे बाद में आपको अपने पीएफ खाते में वापस जमा करने की कोई बाध्यता नहीं होती. हालांकि, हर परिस्थिति के लिए पात्रता और नियमों की शर्तें अलग-अलग होती हैं.
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
5 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
6 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
11 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
11 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
12 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
12 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
14 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
15 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines