नोएडा की 800 कंपनियों को EPFO का सख्त अल्टीमेटम, 31 अक्टूबर तक ये काम न किया तो कार्रवाई तय

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नोएडा की करीब 800 कंपनियों को नोटिस जारी कर 31 अक्टूबर तक कर्मचारियों का PF नामांकन पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है. रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स के कर्मचारियों को अब तक सामाजिक सुरक्षा और PF का लाभ न मिलने पर यह कदम उठाया गया है.

EPFO Warning, EPFO Noida Notice, PF Nomination Deadline, Employee Provident Fund, PF Rules 2026

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नोएडा की करीब 800 कंपनियों को जारी किया नोटिस। Photo Credit: AI

विज्ञापन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नोएडा में कार्यरत निजी कंपनियों और संस्थानों पर बड़ा एक्शन लिया है. विभाग ने शहर की करीब 800 ऐसी कंपनियों की पहचान की है, जिन्होंने अब तक अपने कर्मचारियों का PF नामांकन नहीं कराया है. ईपीएफओ ने इन सभी कंपनियों को सख्त चेतावनी देते हुए 31 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख तय कर दी है. ईपीएफओ के दायरे में आए इन 800 प्रतिष्ठानों में मुख्य रूप से रेस्टोरेंट, मैनपावर सप्लाई एजेंसियां, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन ठेकेदार और ट्रांसपोर्ट कंपनियां शामिल हैं. संगठन का स्पष्ट कहना है कि कर्मचारियों को पीएफ सिस्टम से जोड़ना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा देना नियोक्ता की अनिवार्य जिम्मेदारी है. कई संस्थान नियमों की अनदेखी कर कर्मचारियों को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित रख रहे थे.

पहले जागरूकता, फिर एक्शन

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I सुयश पांडे के अनुसार, ईपीएफओ फिलहाल एक विशेष जागरूकता अभियान चला रहा है. इसके तहत कंपनियों और कर्मचारियों दोनों को भविष्य निधि से जुड़े नियमों और उनके अधिकारों की जानकारी दी जा रही है. चिन्हित कंपनियों को नामांकन प्रक्रिया से जुड़े दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं, ताकि वे आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकें.

विज्ञापन

31 अक्टूबर के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

विभाग ने साफ कर दिया है कि 31 अक्टूबर के बाद सभी चिन्हित कंपनियों के रिकॉर्ड का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा. अगर निर्धारित समय सीमा के भीतर किसी कंपनी ने अपने कर्मचारियों का पीएफ नामांकन पूरा नहीं किया, तो उसके खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि असंगठित और निजी क्षेत्र के अधिक से अधिक कामगारों को पेंशन, बीमा और भविष्य निधि जैसी अहम सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके.

सरकारी रिकॉर्ड में मौजूद व्यक्तिगत डेटा के गलत इस्तेमाल को रोकें

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य मामले में प्राइवेट कंपनियों द्वारा सरकारी रिकॉर्ड में मौजूद व्यक्तिगत डेटा के संभावित गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई थी. गौरतलब है कि याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में यह भी दावा किया गया कि बाजार में ‘EPFO Passbook API’, ‘Form 26AS API’ और ‘Income Tax Return API’ जैसी सेवाओं का प्रचार किया जा रहा है. इससे यह सवाल उठता है कि सरकारी रिकॉर्ड में सुरक्षित संवेदनशील जानकारी निजी संस्थाओं तक किस कानूनी और तकनीकी व्यवस्था के तहत पहुंच रही है. सुप्रीम कोर्ट ने माना कि उठाया गया मुद्दा गंभीर है, लेकिन इसे पॉलिसी स्तर पर सुलझाने की जरूरत है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ