EPFO 3.0 Launch: अब ATM और UPI से निकलेंगे PF के पैसे? 5 लाख तक का PF एडवांस क्लेम 3-4 दिन में होगा ऑटो सेटल

EPFO New Rules and Features: ईपीएफओ नया क्लाउड-बेस्ड IT सिस्टम ला रहा है. बीमारी, शादी या मकान के लिए 5 लाख रुपये तक का PF एडवांस क्लेम 3-4 दिन में ऑटो-सेटल होगा. ATM और UPI से व‍िथड्रॉ करने का पूरा प्लान क्‍या है, जानें.

EPFO 3 point 0 system PF withdrawal via UPI and ATM graphic

EPFO 3.0 Update: अब 3 से 4 दिन में मिलेगा PF एडवांस, जानें नए फीचर्स

विज्ञापन

प्राइवेट नौकरी करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है. अगर आपको कभी इमरजेंसी में अपने ही PF खाते से पैसे निकालने पड़े हैं, तो आपने सर्वर डाउन होने का झंझट और हफ्तों का इंतजार जरूर झेला होगा. लेकिन जल्द ही यह सब बीते दिनों की बात होने वाला है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO अपने पूरे सिस्टम का कायाकल्प करने जा रहा है और लेकर आ रहा है- EPFO 3.0.

EPFO 3.0 के आने से आपकी जिंदगी और जेब पर क्या असर पड़ेगा, आइये जानते हैं.

विज्ञापन

क्या है EPFO 3.0 और यह इतना खास क्यों है?

सीधे शब्दों में कहें तो EPFO 3.0 आपके PF अकाउंट को बिल्कुल नेट बैंकिंग जैसा फास्ट और मॉडर्न बनाने की तैयारी है. अभी तक क्या होता था? EPFO का डेटा अलग-अलग शहरों के रीजनल ऑफिस सर्वर में बंटा हुआ था. जब भी लाखों लोग एक साथ पोर्टल खोलते थे, सर्वर चोक हो जाता था. अब नया सिस्टम पूरी तरह क्लाउड-बेस्ड (Cloud-Based System) और सेंट्रलाइज्ड होगा. यानी न सर्वर क्रैश होने का डर और न ही बार-बार की तकनीकी खराबी.

5 लाख रुपये तक का ऑटो-सेटलमेंट:
EPFO 3.0 का सबसे बड़ा और शानदार फीचर है Auto-Settling. बीमारी, शादी या घर खरीदने जैसी जरूरतों के लिए अगर आप 5 लाख रुपये तक का एडवांस क्लेम डालते हैं, तो कोई अधिकारी बैठकर आपकी फाइल चेक नहीं करेगा. अगर आपका डेटा और कागजात सही हैं, तो कंप्यूटराइज्ड सिस्टम खुद ही क्लेम मंजूर कर देगा. इसका नतीजा ये न‍िकलेगा क‍ि जो क्लेम पहले 15-20 दिन अटका रहता था, वह मात्र 3 से 4 दिन में सीधे आपके बैंक खाते में आ जाएगा.

विज्ञापन

ATM और UPI से भी निकलेंगे PF के पैसे?
जी हां! यह सुनने में किसी सपने जैसा लगता है, लेकिन EPFO अपने सिस्टम को UPI नेटवर्क और आधुनिक बैंकिंग से जोड़ने के विकल्पों पर काम कर रहा है. अगर यह योजना लागू होती है, तो मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थिति में आपको लंबे फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. आप तय सीमा तक अपने PF का पैसा ATM से कैश निकालकर या UPI के जरिए डायरेक्ट ट्रांसफर कर सकेंगे. हालांकि, इसके लिए आधिकारिक नियमों और गाइडलाइंस का थोड़ा इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

आखिर कब तक लॉन्च होगा EPFO 3.0?
ईपीएफओ के इस नए रंग-रूप का इंतजार काफी समय से हो रहा है. पहले इसे जुलाई में लॉन्च करने की चर्चा थी, जो टल गई. फिर अगस्त की तारीखें सामने आईं, लेकिन तकनीकी टेस्टिंग की वजह से लॉन्च नहीं हो सका. अब उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने (सितंबर) में इसके कुछ धांसू फीचर्स रोल-आउट किए जा सकते हैं.

हालांक‍ि जब तक EPFO की ओर से फाइनल प्रेस रिलीज या ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं आ जाता, तब तक हमें आधिकारिक तारीख का थोड़ा इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

कुल मिलाकर, EPFO 3.0 नौकरीपेशा लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. अब अपनी ही गाढ़ी कमाई के पैसे निकालने के लिए दफ्तरों के चक्कर या पोर्टल पर घंटों माथापच्ची करने का जमाना खत्म होने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ