Nathan Anderson: अपने खुलासों से दुनिया भर को हिलाने वाले नाथन एंडरसन एक लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं। उन्होंने हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद करने का फैसला लिया है। अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की शुरुआत 2017 में हुई थी। एंडरसन का कहना है कि उन्होंने कंपनी बंद करने का फैसला काफी सोच-समझकर लिया है।
अब खुलासों का इरादा नहीं
हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद करने की घोषणा के साथ ही नाथन एंडरसन ने अपने फ्यूचर प्लान का भी उल्लेख किया है। उन्होंने बताया है कि वह अब अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और अपने शौक पूरे करेंगे। एंडरसन ने अब तक जो कुछ बताया है कि उससे यह स्पष्ट है कि निकट भविष्य में उनका इरादा खुलासों से दुनिया को हिलाने का बिल्कुल नहीं है।
यह भी पढ़ें – मार्केट में AI की धूम, क्या इसके Stocks में पैसा लगाने का ये है सही समय?
पर्याप्त पैसा कमा लिया
वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ एक इंटरव्यू में नाथन एंडरसन ने अपने भविष्य के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह फैमिली के साथ समय बिताएंगे और यात्रा करेंगे। एंडरसन ने कहा कि उन्हें ट्रेवलिंग का काफी शौक है, अब वह अपने इस शौक को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर ने कहा कि मैंने पर्याप्त पैसा कमा लिया है और अब मैं आराम से रिटायर हो सकता हूं।
यह भी पढ़ें – Stress-Free Retirement के लिए इस कपल ने निकाला नायाब तरीका, अब चैन से कट रही जिंदगी
कहां इन्वेस्टमेंट करेंगे?
अपने इन्वेस्टमेंट के बारे में बात करते हुए एंडरसन ने बताया कि वह इंडेक्स फंड और कम तनाव वाले इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं। नाथन एंडरसन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपनी टीम के सदस्यों की मदद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल मेरा फोकस इस बात पर है कि मेरी टीम के सभी लोग उस जगह पर पहुंचें, जहां वे पहुंचना चाहते हैं। कुछ लोग अपनी रिसर्च फर्म शुरू कर सकते हैं, जबकि अन्य दूसरी राह तलाश रहे हैं।
इस वजह से उठे सवाल
नाथन एंडरसन ने हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद करने का ऐलान ऐसे समय पर किया है जब अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राज शुरू होने वाला है। इसलिए उनके फैसले की टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। हालांकि, एंडरसन का कहना है कि उन्होंने किसी दबाव में यह निर्णय नहीं लिया। उन्होंने कहा, कोई खास बात नहीं है, कोई खास खतरा नहीं, कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है और न ही कोई बड़ा व्यक्तिगत मुद्दा है।
यह भी पढ़ें – 90 घंटे काम पर आया Sanjiv Puri का बयान, बताया- ITC में कैसे काम करते हैं कर्मचारी?
ऐसा रहा है करियर
एंडरसन के पास अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टीकट (University of Connecticut) से इंटरनेशनल बिजनेस में डिग्री है। डिग्री लेने के बाद वह डेटा कंपनी FactSet Research Systems से जुड़े। इस कंपनी में उनका कामकाज इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनियों पर केंद्रित था। बताया यह भी जाता है कि नाथन एंडरसन इजरायल में एंबुलेंस ड्राइवर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने 2017 में अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की शुरुआत की और एक के बाद एक खुलासे करते गए।
यह भी पढ़ें – अर्ली रिटायरमेंट पर पूर्व बैंकर ने कही काम की बात, समझाया किन बातों का रखें ध्यान
यह भी पढ़ें – 90 घंटे काम पर आया Sanjiv Puri का बयान, बताया- ITC में कैसे काम करते हैं कर्मचारी?
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
56 mins ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
1 hr agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
2 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
16 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
17 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
18 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
20 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines