नई दिल्ली: आप कैसे जानते हैं कि आपके लिए कौन सी स्वास्थ्य बीमा योजना अच्छी है? या कितने रुपये की पर्याप्त रहेगी?…और आपको एक अच्छी स्वास्थ्य बीमा योजना में निवेश कब शुरू करना चाहिए? ऐसे ये कुछ सवाल हैं, जिन्हें स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेने से पहले आपको सोचना चाहिए।
अभी पढ़ें – सरकार ने आखिरकार इन कार मालिकों को दी CNG किट लगाने की अनुमति, डीजल कारों के लिए भी राहत!
सामान्य तौर पर, आश्चर्य बहुत रोमांचक होते हैं। दुर्भाग्य से, दुर्घटना या अप्रत्याशित बीमारी जैसे कुछ हादसे आपके जीवन की बचत को समाप्त कर सकते हैं। सही स्वास्थ्य बीमा योजना में निवेश न केवल आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करके आपको सपोर्ट करेगा बल्कि अगर आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस होगा तो आप किसी भी अप्रत्याशित इमरजेंसी को झेलने में कामयाब होंगे। पढ़ें कि आपको भारत में एक अच्छी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी कैसे चुननी चाहिए।
1. हेल्थ इंश्योरेंस लेने में न करें देरी
आप पॉलिसी को जितना जल्दी लें उतना बेहतर होगा। उम्र बढ़ने के साथ ही हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भी बढ़ जाता है। वहीं, अलग-अलग हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम को समझें और आपको अपनी उम्र के हिसाब से कितना प्रीमियम देना पड़ेगा। इसकी जांच करें और फिर पॉलिसी लें।
2. पॉलिसी के तहत नियम व शर्तें ध्यान से पढ़ें
मार्केट में आपको बहुत लोग मिल जाएंगे जो पॉलिसी बेचने के लिए तरह-तरह की स्ट्रैटेजी अपनाते हैं। ऐेसें में कुछ लोग इनके झासें भी आ जाते हैं। ऐसे में किसी हानि से बचने के लिए हेल्थ प्लान की पूरी जानकारी लें। प्लान से जुड़े सभी नियमों और शर्तों को बारीकी से समझ लें। फिर उसके बाद ही अपनी जरूरत अनुसार प्लान को लें।
3. OPD को जो कवर करें, वे हेल्थ इंश्योरेंस प्लान हैं बेहतर
बाजार में अब ऐसे कई प्लान हैं, जो ओपीडी में कराए गए इलाज को भी कवर करते हैं। OPD कवरेज वाले थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर वे ज्यादा फायदा पहुंचाएंगे।
4. हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में खामियों पर भी दें ध्यान
कई पॉलिसी में एक्स्ट्रा पेमेंट और सीमित हेल्थ कवरेज जैसी खामियां जरूरत के वक्त आपको मुश्किल में डाल सकती हैं। ऐसे में ऐसी स्कीम बेहतर होती है जिसमें Exclusions की लिस्ट छोटी होती है।
अभी पढ़ें – भारत में महंगी होंगी Audi की कारें, जानें- कब से बढ़ेंगे रेट और क्यों
5. अपने हर सवाल का जवाब तलाशें
बता दें कि हेल्थ इंश्योरेंस को समझना बहुत जरूरी है। उसमें क्या फायदा है, उसकी जानकारी होना आपके लिए जरूरी है। इस बात की जानकारी लें कि हेल्थ इंश्योरेंस प्लान का आवेदन कितने दिन में मंजूर हो जाता है? जब जरूरत हो तो किससे संपर्क करें? इमरजेंसी के समय पहले क्या करें? इलाज के समय व बाद में कित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी? ऐसे कुछ सवाल हैं, जिनको जानें।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 hr agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
4 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
5 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
6 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
7 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
10 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
11 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
23 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines