HDFC Bank Rates: देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल HDFC बैंक की तरफ से ग्राहकों को करारा झटका मिला है। बैंक ने अपनी एमसीएलआर की दर में शॉर्ट टर्म के लिए बढ़ा दी है। इससे कहीं ना कहीं महंगाई के दौर में ग्राहकों पर डबल अटैक है। कार लोन से लेकर होम लोन तक सब महंगा हो सकता है। इसलिए अगर आप HDFC बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।
यह भी पढ़ें- SIP or FD: करना चाहते हैं बड़ी सेविंग, ये तरीका अपनाएं और जिएं बिंदास जिंदगी
आरबीआई के बाद HDFC बैंक का डबल अटैक
दरअसल HDFC बैंक ने एमसीएलआर की दर में 10 बेसिस प्वाइंट को बढ़ा दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि ग्राहकों को मिलने वाला लोन महंगा हो जाएगा। एमसीएलआर की दर बढ़ाने का ये फैसला तब आया है जब पिछले दिनों आरबीआई की तरफ से मॉनेटरी पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
क्या होता है ये एमसीएलआर
एमसीएलआर वो दर है जिसके आधार पर कार लोन, होम लोन के साथ पर्सनल लोन की दर सेट होती है। ये इजाफा फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर होता है। फिक्स्ड रेट पर नहीं होता है। इसलिए ये रेट सीधे तौर पर ग्राहकों की जेब से जुड़ी हुई है। अगर वहीं 10 बेसिस प्वाइंट की बात करें तो 0.10 फीसदी के रुप में इसे देखा जाता है।
यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में आई कमी, जानें आपके शहर में क्या है 1 लीटर का भाव
ये रेट्स हुए हैं फिक्स
अगर एमसीएलआर दर की बात करें तो HDFC बैंक ने एक महीने के लिए 8.65 फीसदी, 3 महीने के लिए 8.85 फीसदी, 6 महीने के लिए 9.10 फीसदी, 1 साल के लिए 9.20 और 3 साल के लिए 9.25 फीसदी दर को बनाया है। इसलिए अगर आपने HDFC से लोन लिया है या लेने के लिए जा रहे हैं तो इन दरों को अपनी कैलकुलेशन में रख सकते हैं।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
30 mins agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
21 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
22 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
23 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
23 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines