ऐसा है बड़े शहरों में पेट्रोल का हाल
दिल्ली की बात करें तो 1 लीटर पेट्रोल के लिए 96.72, बेंगलुरु में 101.94, लखनऊ में 96.57, नोएडा में 96.79, गुरुग्राम में 97.18, चंडीगढ़ में 96.20, पटना में 107.24 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।
अब बात डीजल की
दिल्ली की बात करें तो 1 लीटर डीजल के लिए 89.62, बेंगलुरु में 87.89, लखनऊ में 89.76, नोएडा में 89.96, गुरुग्राम में 90.05, चंडीगढ़ में 84.26, पटना में 94.04 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।
घर बैठे जानें रेट्स
जैसा आप जानते हैं कि सरकार का रोल अब पेट्रोल और डीजल के रेट तय करने में सीधे तौर पर कुछ नहीं है। तेल कंपनियां हर दिन अपनी वेबसाइट पर नई कीमत जारी कर देती हैं। इसके साथ ही आप एक SMS के जरिए भी ताजा रेट्स जान सकते हैं।
इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने जारी की ये सुविधा
इंडियन ऑयल के रेट्स के लिए RSP लिखकर अपने शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज करना होगा। अगर वहीं BPCL की बात करें तो RSP के साथ 9223112222 पर मैसेज कर सकते हैं। तुरंत ही आपके फोन पर नए रेट्स की लिस्ट आ जाएगी।