2573 पेट्रोल पंपों पर सरकार का बड़ा एक्शन, तेल में मिलावट की शिकायत के बाद बिक्री पर लगी रोक

सरकार की ओर से करीब 89 हजार रिटेल आउटलेट्स पर जमीन के नीचे मौजूद स्टोरेज टैंकों में पानी घुसने की जांच की जा रही है. इसके लिए टेस्टिंग से जुड़ी गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं.

PETROL PUMP.jpg (1)

जमीन के नीचे मौजूद स्टोरेज टैंकों में पानी घुसने की जांच की जा रही है. (Photo: AI)

देशभर में मिलावटी पेट्रोल बेचने वाले पेट्रोल पंपों के खिलाफ के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. सरकार को लंबे समय से पेट्रोल में मिलावट और वाहनों में खराबी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद अब सरकार को कड़ा कदम उठाना पड़ा. केंद्र सरकार ने मिलवाट की शिकायत मिलने के बाद 2,573 रिटेल फ्यूल आउटलेट्स पर पेट्रोल की बिक्री रोक दी गई है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ सरकारी तेल कंपनियां देशभर में ईंधन की क्वॉलिटी और पेट्रोल में मिलावट की वजहों की जांच कर रही हैं.

विज्ञापन

किस कंपनी के कितने पेट्रोल पंपों पर रोक?

सरकार और सरकारी तेल कंपनियों की निगरानी में देश के करीब 90 हजार पेट्रोल पंप हैं. मौजूदा जांच का मुख्य फोकस जमीन के नीचे बने पेट्रोल स्टोरेज टैंकों में पानी जाने की समस्या पर है. पानी के कारण पेट्रोल की गुणवत्ता प्रभावित होने और वाहनों में खराबी की शिकायतों के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया है. जांच और कार्रवाई के तहत तीनों सरकारी तेल कंपनियों के कुल 2,573 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की बिक्री रोकी गई है. सरकार की कार्रवाई के बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के 1,257 पेट्रोल पंप. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के 915 पेट्रोल पंप और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के 401 पेट्रोल पंपों पर बिक्री पर रोक लगाई गई है.

विज्ञापन

दिन में कई बार हो रही टैंकों की जांच

सरकार की ओर से करीब 89 हजार रिटेल आउटलेट्स पर जमीन के नीचे मौजूद स्टोरेज टैंकों में पानी घुसने की जांच की जा रही है. इसके लिए टेस्टिंग से जुड़ी गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं. सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक कुछ पेट्रोल पंपों पर स्टोरेज टैंकों की दिन में 8 से 12 बार तक जांच की जा रही है. जांच के दौरान निगरानी व्यवस्था से जुड़े सिस्टम की भी पहचान की जा रही है. जहां कोई समस्या सामने आ रही है, वहां उसे ठीक करने या जरूरत पड़ने पर बदलने का काम किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ