Maruti Ertiga को टक्कर देने आ रही Kia Carens CNG, दिवाली से पहले हो सकती है लॉन्च

Kia अपनी पहली फैक्टरी फिटेड CNG कार लाने की तैयारी में है और इसके लिए 7-सीटर Carens को चुना गया है. कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली 2026 से पहले इसकी एंट्री हो सकती है.

KIA Carens CNG

Maruti Ertiga-XL6 की टेंशन बढ़ाएगी Kia की नई कार! 7-सीटर में मिलेगा फैक्टरी फिटेड CNG. (Image Credit-Kia)

भारतीय कार बाजार में CNG कारों की मांग लगातार बनी हुई है. अब किआ भी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी अपनी पहली फैक्टरी फिटेड CNG कार लाने जा रही है और इसके लिए Kia Carens को चुना गया है. 7-सीटर Carens में CNG का ऑप्शन मिलने से इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga और XL6 से होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका CNG वर्जन दिवाली 2026 से पहले बाजार में आ सकता है.

विज्ञापन

फैक्टरी फिटेड CNG पर काम कर रही Kia

Kia Carens फिलहाल पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती है. कंपनी CNG किट का ऑप्शन भी देती है, लेकिन यह फैक्टरी फिटेड नहीं है. मौजूदा मॉडल में डीलर फिट CNG किट का ऑप्शन मिलता है. अब कंपनी खुद फैक्टरी फिटेड CNG वर्जन तैयार कर रही है. इससे ग्राहकों को CNG कार के साथ कंपनी की ओर से बेहतर भरोसा और सुविधा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई टेस्टिंग

Kia Carens CNG को हाल ही में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. सामने आए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि कंपनी इस वर्जन पर काम कर रही है. अभी Carens के साथ Lovato की CNG किट का विकल्प मिलता है, लेकिन फैक्टरी फिटेड CNG मॉडल में कंपनी की ओर से पूरी तरह तैयार सेटअप मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Ertiga और XL6 से होगा मुकाबला

Carens में CNG आने के बाद इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga और Maruti Suzuki XL6 से होगा. CNG वर्जन आने से Carens की बिक्री को भी फायदा मिल सकता है. खासकर उन ग्राहकों के लिए यह विकल्प आकर्षक हो सकता है, जो 7-सीटर कार चाहते हैं और कम रनिंग कॉस्ट भी चाहते हैं.

1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मिल सकता है CNG

CNG का विकल्प Carens के 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मिलने की उम्मीद है. पेट्रोल वर्जन में यह इंजन 115 एचपी की पावर और 144 एनएम का टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है. CNG पर इंजन की पावर कम हो सकती है, लेकिन इसका माइलेज बेहतर होने की उम्मीद है. इससे कार की रोजाना की रनिंग कॉस्ट कम हो सकती है.

विज्ञापन

अभी कितनी है Carens की बिक्री?

Kia Carens की मौजूदा कीमत 11.27 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है और 21.67 लाख रुपये तक जाती है. जुलाई 2026 में कंपनी ने इसकी 5,352 यूनिट्स बेचीं. पिछले साल जुलाई में 7,602 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी सालाना आधार पर बिक्री करीब 30 प्रतिशत कम हुई है. हालांकि, जून 2026 के मुकाबले जुलाई में बिक्री बढ़ी है। जून में Carens की 4,847 यूनिट्स बिकी थीं.

कब हो सकती है लॉन्च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia Carens का फैक्टरी फिटेड CNG वर्जन दिवाली 2026 से पहले लॉन्च हो सकता है. अगर कंपनी इसे सही कीमत और अच्छे माइलेज के साथ बाजार में उतारती है ये मारुति की लोकप्रिय CNG MPV को सीधी टक्कर दे सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ