News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Government announced four new welfare schemes: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपने लाखों कर्मचारियों और एजेंटों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। अगर आप इस बीमा कंपनी से जुड़े हुए हैं तो ये खबर आपके लिए काम की है। कंपनी अपने कर्मचारी के साथ ही एजेंटों को भी लाभ दे रही है। इनमें ग्रेच्युटी लिमिट में बढ़ोतरी, एजेंट रीन्यूएबल कमीशन, टर्म इंश्योरेंस कवर और एक समान फैमिली पेंशन शामिल है।
👉 Ministry of Finance @FinMinIndia approves welfare measures for LIC agents and employees @LICIndiaForever
👉 Welfare measures include:
✅ Increase in gratuity limit
✅ Eligibility for renewal commission
✅ Term insurance cover, and
✅ Uniform rate of family pension for LIC… https://t.co/tEzLiQPMsq— Ministry of Finance (@FinMinIndia) September 18, 2023
इस संबंध में वित्त मंत्रालय की ओर से एक्स (ट्विटर का पूर्व नाम) पर एक पोस्ट शेयर की गई। इसमें कहा गया है कि एलआईसी के एजेंटों और कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी उपायों को मंजूरी दी गई है। इससे कंपनी के एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों के साथ-साथ 13 लाख एजेंटों को लाभ मिलेगा।
एलआईसी की तरफ से चार तरह की लाभकारी योजनाओं की घोषणा की गई हैं। इसमें पहली घोषणा ग्रेच्यूटी लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं, दूसरी घोषणा में ग्रेच्यूटी लिमिट बढ़ाने के अलावा जो कर्माचारी दोबारा नियुक्ति के बाद आते हैं, उन्हें रीन्यूअल कमीशन के लिए पात्र बनाने को मंजूरी देने की घोषणा जारी की गई। जिससे उन्हें वित्तीय स्थिरता में सहायता मिलेगी।
इसके अलावा एलआईसी के एजेंट्स के लिए टर्म इंश्योरेंस के कवर को बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इसके जरिए कंपनी के एजेंटों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान होगी। चौथी घोषणा में कंपनी के कर्मचारियों की एक समान 30 फीसदी की दर से पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इस बारे में वित्त मंत्रालय ने कहा कि इससे कंपनी के कर्माचरियों और एजेंटों को लाभ मिलेगा, साथ ही उनकी वर्किंग कंडीशन में भी सुधार होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।