---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

23 राज्यों में 40 प्रोजेक्ट से बढ़ेगा देश में पर्यटन! देखिए पूरी लिस्ट

Government 40 New Projects: देश के 23 राज्यों में 40 नई परियोजनाओं को शुरू करने पर मुहर लग गई है। इन सभी परियोजनाओं को तैयार करने के लिए करीब 3295.76 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

---विज्ञापन---

Government 40 New Projects: केंद्र सरकार ने देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 40 नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इन सभी योजनाओं को देश के 23 राज्यों में शुरू किया जाएगा, जिसकी लागत 3,295 करोड़ रुपये है। सरकार ने इस योजना को मंजूरी देने के फैसले के पीछे देश में उन जगह पर पर्यटन को बढ़ावा देना है जहां पर अभी लोग कम जाते हैं। जिन राज्यों में ये परियोजनाएं शुरू की जाएंगी उसमें यूपी बिहार का नाम भी शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने राज्य सरकारों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें राज्य सरकारें मंत्रालय को परियोजना प्रस्ताव तैयार करके भेजेंगी। इसमें उन जगह को शामिल किया जाएगा, जहां पर टूरिज्म को बढ़ाया जा सकता है। यहां देखें 40 प्रोजेक्ट की पूरी लिस्ट।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Mata Vaishno Devi की यात्रा केवल 1 घंटे में! श्रद्धालुओं को राहत देने का सरकार का प्लान क्या?

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि देश के पर्यटन क्षेत्र को  बढ़ावा देने के लिए, पीएम के नेतृत्व वाली हमारी सरकार ने आज 23 राज्यों में 40 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। देखिए किस राज्य में कितनी परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।

---विज्ञापन---

आंध्र प्रदेश

1- गांडीकोटा – किले और घाटी के अनुभव को समृद्ध बनाना (लागत 77.91 करोड़)
2- अखंड गोदावरी: (हैवलॉक ब्रिज और पुष्कर घाट), राजमहेन्द्रवरम (लागत 94.44 करोड़)

अरुणाचल प्रदेश

3- सियांग एडवेंचर एंड इको-रिट्रीट, पासीघाट (लागत 46.48 करोड़)

---विज्ञापन---

असम

4- असम राज्य चिड़ियाघर सह बॉटनिकल गार्डन, गुवाहाटी (लागत 97.12 करोड़)
5- शिवसागर में रंग घर का सौंदर्यीकरण (लागत 94.76 करोड़)

बिहार

6- मत्स्यगंधा झील, सहरसा का विकास (लागत 97.61 करोड़)
7- करमचट इको-टूरिज्म और एडवेंचर हब (लागत 49.51 करोड़)

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

8- चित्रोत्पला फिल्म सिटी का विकास- (लागत 95.79 करोड़)
9- जनजातीय एवं सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का विकास (लागत 51.87 करोड़)


गोवा

---विज्ञापन---

10- छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, पोंडा (लागत 97.46 करोड़)
11- प्रस्तावित टाउनस्क्वेयर, पोरवोरिम (लागत 90.74 करोड़)

गुजरात

12- केरली (मोकरसागर), पोरबंदर में ईकोटूरिज्म गंतव्य (लागत 99.50 करोड़)
13- टेंटेड सिटी और कन्वेंशन सेंटर, धोर्डो (लागत 51.56 करोड़)

---विज्ञापन---

झारखंड

14- तिलैया, कोडरमा का इको-पर्यटन विकास (लागत 34.87 करोड़)

कर्नाटक

15- रोएरिच और देविका रानी एस्टेट टाटागुनि, बेंगलुरु में ईकोटूरिज्म और कल्चरल हब (लागत 99.17 करोड़)

---विज्ञापन---

यहां देखें अन्य प्रोजेक्ट की लिस्ट

23 राज्यों में इन 40 प्रोजेक्ट से बढ़ेगा देश में पर्यटन! देखिए पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

Government 40 New Projects

इन परियोजनाओं को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि ‘पर्यटन कई लोगों के जीवन में समृद्धि ला सकता है। हमारी सरकार भारत के पर्यटन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करती रहेगी, जिससे लोग अधिक से अधिक बेहतरीन जगहों पर जाने का अनुभव मिल सकें।

---विज्ञापन---

 

ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: 30 नवंबर के बाद नहीं मिलेंगे सस्ते प्लॉट! आखिरी दिन में ऐसे करें आवेदन

First published on: Nov 30, 2024 12:40 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola