---विज्ञापन---

बिजनेस

YEIDA Plot Scheme 2024: 30 नवंबर के बाद नहीं मिलेंगे सस्ते प्लॉट! आखिरी दिन में ऐसे करें आवेदन

YEIDA Plot Scheme 2024: अगर नोएडा में अपना घर बनाना चाहते हैं, तो आज आपके पास आखिरी मौका है। यीडा की सस्ती प्लॉट स्कीम की आज लास्ट डेट है। अगर आप भी प्लॉट खरीदना चाहते हैं तो आज ही अप्लाई करें।

YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में घर बनाने का सपना पूरा करने के लिए आज आखिरी मौका है। क्योंकि सरकार की सस्ते प्लॉट वाली स्कीम आज खत्म हो जाएगी। यीडा की प्लॉट स्कीम में अगर हिस्सा लेना चाहते हैं तो आज ही अप्लाई करें। इस स्कीम की खास बात ये है कि प्लॉट खरीदने के लिए 4 बैंकों से 90 प्रतिशत तक का लोन भी दिया जा रहा है। इस योजना के तहत 451 प्लॉट निकाले गए हैं, जिनकी लोकेशन नोएडा सेक्टर-24 A है।

यीडा प्लॉट स्कीम क्या?

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने सेक्टर-24 ए के लिए ये स्कीम निकाली है। जिसमें 451 प्लॉट, जो 120 वर्ग मीटर, 162 वर्ग मीटर 200 वर्ग मीटर 250 वर्ग मीटर और 260 वर्ग मीटर हैं। इस स्कीम में आवेदन के करने के लिए प्राधिकरण ने 30 नवंबर 2024 तारीख तय की है। स्कीम की खास बात ये है कि जिन लोगों को प्लॉट लेना है लेकिन उनके पास पैसे नहीं हैं तो उन लोगों के लिए 4 बैंकों से समझौता किया गया है। जो इच्छुक उम्मीदवार हैं वह ICICI, बैंक ऑफ बड़ौदा, HDFC और SBI बैंक से लोन ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: YEIDA Scheme 2024 से जुड़ी अहम खबर, SBI समेत 3 बैंकों के ऑफर का कल अंतिम दिन

आवेदन का तरीका और शुल्क

यीडा की प्लॉट स्कीम में केवल आज का ही अप्लाई कर सकते हैं। क्योंकि 30 नवंबर के बाद 451 प्लॉट के लिए कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिनको सस्ते में प्लॉट लेने हैं वह लोग यीडा की ऑफिशियल साइट पर जाकर इससे जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं। आवेदन के लिए 600 रुपये राशि तय की गई है, जोकि नॉन रिफंडेबल रहेगी। प्लॉट के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं। अब तक इस स्कीम के लिए करीब 62,865 लोगों ने आवेदन किया है।

---विज्ञापन---


सबसे पहले यीडा की ऑफिशियल साइट पर जाएं, जहां पर नई स्कीम का ऑप्शन दिखेगा। इसके बाद स्कीम नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करें, जहां पर साइन इन का करने के लिए बोला जाएगा। जिसमें मोबाइल नंबर या ईमेल डालें, इसके बाद पासवर्ड, और लास्ट में कैप्चा डालकर साइन इन कर लें। इसके बाद जिस साइज का प्लॉट लेना है उसपर जाकर स्टेप बाई स्टेप आवेदन कर सकते हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए query@yammunexparesswayauthority.com पर भी मेल करके जानकारी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024 में कौन लोग नहीं कर सकते आवेदन? सेक्टर-24 ए में हैं 451 प्लॉट

First published on: Nov 30, 2024 09:16 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola