---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Mata Vaishno Devi की यात्रा केवल 1 घंटे में! श्रद्धालुओं को राहत देने का सरकार का प्लान क्या?

Mata Vaishno Devi Mandir: कटरा से माता वैष्णो देवी के भवन तक यात्रा को आसान बनाने के लिए सरकार नया प्रोजेक्ट लेकर आई है। जानिए सरकार के इस प्रोजेक्ट से श्रद्धालुओं को क्या और कैसे फायदा होगा?

---विज्ञापन---

Mata Vaishno Devi Mandir: माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकार एक नया प्रोजेक्ट लेकर आई है। सरकार के इस रोपवे प्रोजेक्ट से कटरा से माता वैष्णो देवी के भवन तक पहुंचने का समय कम हो जाएगा। वर्तमान में श्रद्धालुओं को 7 घंटे की चढ़ाई करने के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन होते हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट के आने से ये सफर केवल 1 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा।

क्या है रोपवे प्रोजेक्ट?

जम्मू और कश्मीर के कटरा शहर में बने वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन आसान करने के लिए केन्द्र सरकार ने रोपवे प्रोजेक्ट  को मंजूरी दे दी है। 300 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के तहत कटरा से वैष्णो देवी तक रोपवे बनाया जाएगा। अभी श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए घोड़ा और हेलीकॉप्टर का सहारा लेना पड़ता है, इसके अलावा श्रद्धालु पैदल भी मंदिर के लिए चढ़ाई करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: रेलवे के ‘कवच’ से आप भी छाप सकते हैं नोट, बस करना है ये काम!

वैष्णो देवी पहुंचने के लिए अगर श्रद्धालु पैदल जाते हैं तो उनको बिना रुके करीब 6 से 7 घंटे का समय लगता है। वहीं, घोड़े से सफर करने पर 4 घंटे का समय लगता है और अगर हेलीकॉप्टर से जाया जाए तो उससे उतरने के बाद भी करीब 2.5 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता है।

---विज्ञापन---

कब से शुरू होगा प्रोजेक्ट?

जानकारी के मुताबिक, इस रोपवे से एक घंटे में करीब 1000 लोगों को ले जाया जा सकता है। SMVD बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग का कहना है कि रोपवे से कटरा से सांझीछत के सफर में सिर्फ 6 मिनट का समय लगेगा। जिसके बाद 30 से 45 मिनट पैदल चलकर श्रद्धालु मंदिर पहुंच जाएंगे। इस रोपवे का काम दिसंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है।

आपतो बता दें कि माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर साल बढ़ जाती है। पिछले साल इनकी संख्या 95 लाख से ज्यादा थी। आने वाले सालों में श्रद्धालुओं की संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को सुरक्षित और कम समय में दर्शन कराने के लिए ये रेपवे काफी मददगार साबित होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नए PAN CARD की जरूरत क्यों? पुराने पैन कार्ड से कितना होगा अलग? 5 पॉइंट में समझें

First published on: Nov 28, 2024 12:23 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola